प्लेन के दोनों इंजन फेल : 150 यात्रियों में मचा हड़कंप; जयपुर से चंडीगढ़ जा रही थी फ्लाइट

by
चंडीगढ़  : जयपुर से चंडीगढ़ जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है, क्योंकि हवा में ही विमान के दोनों इंजन फेल हो गए थे, जिससे विमान में सवार 150 यात्रियों और क्रू मेंबर्स में हड़कंप मच गया था।
आनन फानन में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हादसा होने से बचाया गया। सेफ लैंडिंग होते ही विमान में सवार सभी यात्रियों को इमरजेंसी गेट से रेस्क्यू किया गया और विमान को घेरकर उसकी जांच की गई। DGCA ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
हवा में ही खराब हो गए थे दोनों इंजन
मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6E-7742 ने शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे जयपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। फ्लाइट को एक घंटे 10 मिनट बाद करीब 7 बजे चंडीगढ़ में लैंड होना था, लेकिन एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले हवा में ही विमान के दोनों इंजन फेल हो गए। इंजन फेल होने से विमान में फ्लेम आउट हो गया। पायलट को विमान में आई खराबी के बारे में पता चला तो उसने क्रू मेंबर्स से विचार विमर्श किया। पायलट ने ATC से संपर्क किया और विमान में सवार सभी 150 यात्रियों को अलर्ट किया।
लैंडिंग से 15 मिनट पहले आई खराबी
पायलट ने ATC के डायरेक्शन में सूझबूझ दिखाते हुए फ्लाइट की चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग कराई। एहतियातन रनवे पर फायर ब्रिगेड, एंबलेंस, एयरफोर्ट स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड पहुंच गए थे, जिन्होंने मिलकर पैसेंजर्स को रेस्क्यू किया। पायलट ने बताया कि बारिश के कारण इंजन में खराबी आई होगी, क्योंकि जब लैंडिंग से 15 मिनट पहले लैंडिंग प्रोसेस शुरू किया तो अचानक एक इंजन में फ्लेम आउट हो गया। दूसरा इंजन स्टार्ट किया तो उसमें भी फ्लेम आउट हो गया, जिसे देखकर एक बार तो सांसें ही अटक गई थीं।
कैसे आई खराब पता लगाएं?
डायरेक्टर ऑफ जनरल सिविल एविएशन (DGCA) ने एक आदेश जारी करके कहा है कि अचानक विमान के इंजन फेल कैसे हो गए? इसका पता लगाया जाए। क्या फ्लाइट के टेकऑफ होने से पहले विमान की तकनीकी जांच नहीं की गई थी? क्या किसी न विमान से छेड़छाड़ की है? एयरलाइंस को ही नहीं, बल्कि ATR-72 विमान बनाने वाली कंपनी को भी विमान में आई खामी की जांच करके रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भम्मियां स्कूल की छात्रा दीपिका का एनएमएमएस परीक्षा में चयन : छात्रों को नौवीं से बारहवीं कक्षा तक 12000/- रुपये प्रति वर्ष की दर से 48000/- रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी

गढ़शंकर, 8 जुलाई : सरकारी मिडल स्कूल भम्मियां की छात्रा दीपिका पुत्री राम सरूप का चयन राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद पंजाब द्वारा हर साल आयोजित की जाने वाली वर्ष 2023 की नेशनल...
article-image
पंजाब

सब कुछ गवा के तीन सालो के बाद कुम्भकर्णी नींद से जागी पंजाब सरकार : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा ;  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा है कि पंजाब में नशों का मुद्दा पिछले करीब 15 साल से गरमाया हुआ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिठाई में मिलेंगे ज्वार-रागी के व्यंजन : ऊना में अद्वितीय भव्यता और नए जोश के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

सामाजिक संदेश और विकास योजनाओं पर आधारित झांकियां रहेंगी आकर्षण एएम नाथ। ऊना, 3 अगस्त. इस साल ऊना में स्वतंत्रता दिवस समारोह को अद्वितीय भव्यता और नए जोश के साथ मनाने की तैयारी जोरों...
article-image
पंजाब

दिल्ली की तरह पंजाब की स्वास्थ्य सेवाएं भी हैं कमियों का शिकार : तीक्ष्ण सूद

मोहल्ला क्लीनिक दे रहे हैं अधूरी सेवाएं : सूद होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा हैं कि आम आदमी पार्टी मोहल्ला क्लीनिक...
Translate »
error: Content is protected !!