डिलीवरी लिमिटेड में से करीब तीन लाख रुपए सहित अलमीरा, लाकर और डीवीआर अज्ञात चोर चुरा कर ले उड़े

by

गढ़शंकर :  गढ़शंकर बंगा रोड पर डिलीवरी लिमिटेड में से करीब तीन लाख रुपए सहित अलमीरा, लाकर और डीवीआर अज्ञात चोर चुरा कर ले उड़े। गढ़शंकर पुलिस ने ढिल्लों डेरी डिलीवरी लिमिटेड  के ब्रांच मैनेजर के बयानों पर अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457 , 380 आईपीसी तहत मामला दर्ज कर लिया है।

डिलीवरी लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर निर्मल सिंह पुत्र चमन सिंह निवासी सैला कलां द्वारा पुलिस को दिए बयान मुताबिक 2 जून को ब्रांच बंद कर शाम के समय घर चला गया था।   डिलीवरी लिमिटेड के कार्यालय में एक जून की नकदी 1,63,120. 24 रुपए और 2 जून की नकदी 1,24,168.99 रुपये सहित कुल राशि 2,87,288.99 रुपए पड़े थे। जब तीन जून को ब्रांच मैनेजर निर्मल सिंह ब्राँच ऑफिस में पहुंचे तो ऑफिस के टेल टूटे हुए थे और ऑफिस में से अलमीरा, लाकर और डीवीआर चोर चोरी कर ले थे। ब्रांच मैनेजर निर्मल सिंह ने साथ लगती दुकानों पर लगी सीसीटीवी फुटेज खुद निकाल कर पुलिस को सौंप दी है।

एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागरा : सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और अन्य तरीकों से चोरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। कुछ शक्की ब्यक्तियों से पूछ ताछ की गई लेकिन उनकी शमूलियत नहीं पाई गई। शीध्र चोर पकड़ लिए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनीमाजरा में स्नैचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹2200 और आधार कार्ड बरामद

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 16 मई :  चंडीगढ़ पुलिस के थाना मनीमाजरा की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर ने अपने बेटे **अव्यान* का पहला जन्मदिन सांझी रसोई में मनाया : दानी सज्जनों को बुक-ए-डे स्कीम के अंतर्गत सांझी रसोई में योगदान देकर अपने यादगार दिन मनाने की अपील की

होशियारपुर, 27 जून: डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष जिला रैड क्रास सोसायटी कोमल मित्तल ने अपने बेटे *अव्यान* का पहला जन्मदिन सांझी रसोई में मनाया। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार व रैड क्रास सोसायटी के सदस्यों के...
article-image
पंजाब

अवैध खनन सहन नहीं होगा, अक्तूबर तक हर तरह की माइनिंग बंद : बैंस

लुधियाना : शुक्रवार को लुधियाना पहुंचे कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस से अवैध माइनिंग को लेकर बातचीत के दौरान कहा कि पंजाब में वैसे तो हर एक खड्‌ड बंद करवा दी है, लेकिन फिर...
Translate »
error: Content is protected !!