श्री भगवान परशुराम सेना की एवं शिवसेना हिंदोस्तान द्वारा पटेल हॉस्पिटल, जालंधर के सहयोग से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत

by

फ्री मेडिकल कैंप पंज पिपली मंदिर, बहादुरपुर में 11-11-2025 दिन मंगलवार प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक लगाया जा रहा है ।
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि कैंप में पटेल अस्पताल के विशेषज्ञ डाक्टर अतुल राय शर्मा , (हड्डियों के रोगों के माहिर), डाक्टर मनबचन सिंह बेदी ( दिमाग व रीढ़ की हड्डी के रोगों के माहिर), डाक्टर प्रमोद सिंगला (छाती वह दिल के रोगों के माहिर) मरीज़ों का फ्री चैकअप करेंगे । शिवसेना हिन्दोस्तान के प्रदेश अध्यक्ष राजिंदर राणा ने बताया कि कैम्प में ईसीजी, बी.ऐम.डी.टेस्ट, बी.पी.चेकअप, शुगर टेस्ट साथ ही साथ मुफ़्त दवाइयाँ भी दी जाएँगी।
श्री भगवान परशुराम सेना निरंतर भगवान परशुराम जी के बताए मार्ग पर चलते हुए सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों का आयोजन करती आ रही है।इसी क्रम में यह चिकित्सा कैम्प समाज की सेवा के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।शर्मा ने सभी शहर वासियों से इस कैम्प में सामिल हो कर कैम्प का लाभ उठाने की अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अजनाला थाने में एक मामले में वांछित ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन से जुड़ा ब्यक्ति व एक अमेरिकी नागरिक नेपाल सीमा से गिरफ्तार

बहराइच :  बहराइच के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार देर रात बताया कि पंजाब के अजनाला थाने में 2023 के एक मामले में वांछित ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन से जुड़ा विक्रमजीत सिंह कई...
article-image
पंजाब

कृषि कानूनों के खिलाफ माहिलपुर से गढ़शंकर तक निकाली ट्रैक्टर रैली।

गढ़शंकर – कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन में झूझ रहे जत्थेबंदियों के समर्थन में महिलाएं व बच्चे भी ताल ठोकते नजर आ रहे हैं। शनिवार को माहिलपुर से महिलाओं ने ट्रैक्टर रैली...
article-image
पंजाब

एसडी स्कूल गढ़शंकर का 12वीं का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर : पंजाब शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा घोषित किए परिणाम में मूल राज देवी चंद कपूर एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर का 12वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस परिणाम में सभी छात्रों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अगर उन्हें कुछ हुआ तो भुगतना पड़ेगा अंजाम – डल्लेवाल 23 दिनों से आमरण अनशन पर : सुप्रीम कोर्ट ने किसान आंदोलन पर पंजाब सरकार को क्यों चेताया

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पंजाब सरकार को साफ तौर पर चेतावनी दी कि अगर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के साथ कुछ भी अनहोनी होती है तो इसके लिए राज्य की पूरी मशीनरी...
Translate »
error: Content is protected !!