भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए अपने से पहल करें लोग: डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस

by

विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर यूनिट की ओर से एस.डी कालेज होशियारपुर व जी.जी.एस.डी कालेज हरियाना में विशेष सैमीनार
भ्रष्टाचार के मुकम्मल सफाए के लिए सभी पक्षों का सहयोग अति जरुरी: एस.एस.पी राजेश्वर सिद्धू
विद्यार्थियों, सामाजिक प्रतिनिधियों व सरकारी अधिकारियों ने की अहम विचार चर्चा
होशियारपुर : 01 नवंबर: विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर यूनिट की ओर से आयोजित विजिलेंस जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत’ थीम के अंतर्गत आज एस.डी. कालेज होशियारपुर व जी.जी.एस.डी कालेज हरियाना में जागरुकता सैमीनार आयोजित किया गया। इस दौरान अलग-अलग वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया गया कि समाज में प्रचलित भ्रष्ट कार्रवाई की असरदार रोकथाम के लिए बिना किसी झिझक सभी को आगे आना चाहिए ताकि इस सामाजिक बुराई को खत्म किया जा सके।
एस.डी. कालेज होशियारपुर में आयोजित सैमीनार को संबोधित करते हुए डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने मौजूद सरकारी अधिकारियो, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, आम लोगों, सामाजिक प्रतिनिधियों आदि को भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए अपने से शुरुआत करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी प्रण ले कि वे किसी भी तरह की भ्रष्ट कार्रवाई का हिस्सा नहीं बनेंगे व ऐसे कार्रवाई सामने आने पर समर्थ अथारिटी को रिपोर्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि जिंदगी के हर क्षेत्र में नेक नीति व विधि विधान का पालन करते हुए सभी कार्य ईमानदारी व पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न किए जाएं ताकि लोगों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
एस.डी कालेज होशियारपुर व जी.जी.एस.डी कालेज हरियाना में आयोजित सैमीनार को संबोधित करते हुए एस.एस.पी. श्री राजेश्वर सिंह सिद्धू ने कहा कि भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए सभी पक्षों का सहयोग अनिवार्य है व समाज के हर हिस्से को इस बुराई की पूरी तरह सफाई के लिए अपना-अपना बनता योगदान डालना चाहिए। उन्होंने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो की ओर से 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के विद्यार्थियों व नौजवानों को केंद्रित कर उनको भ्रष्ट कार्रवाई के विरुद्ध करने के लिए अच्छे प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नौजवानों के सहयोग से इस सामाजिक बुराई को सुचारु ढंग से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि विजिलेंस जागरुकता सप्ताह की शुुरुआत के मौके पर विद्यार्थियों, आम लोगों, सामाजिक प्रतिनिधियों व सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों को एक मंच पर लाने का उद्देश्य ही भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई को और तेज करना है। उन्होंने लोगों को अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी ऐसे कार्रवाई उनके ध्यान में आती है तो वे विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-1800-100, एंटी क्रप्शन लाइन नंबर 95012-00200 या विजिलेंस ब्यूरो के नजदीकी कार्यालय में इसकी जानकारी दे सकता है।
एस.एम.ओ. डा. लखबीर सिंह ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि सभी की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि देश, समाज व सिस्टम को नुकसान पहुंचाने वाली कार्रवाईयों के प्रति आवाज बुलंद की जाए ताकि ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत’ के सपनों को साकार किया जा सके। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त योग्य नहीं है, जिसके खात्मे के लिए सभी पक्षों को अपना बनता योगदान डालना चाहिए।
डी.एस.पी विजिलेंस श्री मनीश कुमार ने आए गणमान्यों का धन्यवाद करते हुए सभी को भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ दिलाते हुए भ्रष्टाचार के विरुद्ध खड़े होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस बुराई को पूरी तरह खत्म करने में विद्यार्थी व नौजवान वर्ग अहम भूमिका निभा सकते हैं। जी.जी.एस.डी कालेज हरियाना में आयोजित सैमीनार के दौरान विशेष अतिथि अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री दरबार सिंह ने भ्रष्टाचार के खिलाफ इस अभियान में बढ़ चढ़ कर आगे आने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर एस.पी(डी) श्री मनप्रीत सिंह ढिल्लो, डी.एस.पी(ग्रामीण) श्री सुरिंदर पाल, श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा के क्षेत्रीय महासचिव प्रो. गुरदीप शर्मा, सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग श्री प्रीत कोहली, पार्षद संजय कपिला, गुरु नानक ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन श्री परमजीत सिंह, एस.डी. कालेज प्रबंधक कमेटी होशियारपुर की अध्यक्ष श्रीमती हेमा शर्मा, उपाध्यक्ष श्री चतुर भूषण जोशी, सचिव श्री गोपाल शर्मा, कैशियर नैशनल अवार्डी श्री प्रमोद शर्मा, कार्यकारी प्रिंसिपल प्रो. प्रशांत सेठी, एस.डी. कालेजिएट स्कूल की प्रिंसिपल डा. राधिका रतन के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

153 ग्राम हैरोईन समेत एक व्यक्ति काबू

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने गशत दौरान एक व्यक्ति को 153 ग्राम हैरोईन समेत काबू किया है। प्राप्त जानकतारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस की एक पुलिस पार्टी व सीआईए स्टाफ नंगल रोड पर गशत पर थी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर खड्ड में डूबा 16 वर्षीय छात्र : परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

एएम नाथ। बिलासपुर : उपमंडल घुमारवीं के सकरोहा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय छात्र की मणि खड्ड में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अरमान सिंह पुत्र गौतम सिंह...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहलवानों के समर्थन में दादरी जिले की तमाम खापें : भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ मोर्चा

चरखी दादरी : हवेली-12 खाप के प्रधान प्रभूराम गोदारा ने भी इस घटना को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि विभिन्न गेम्स फेडरेशन में राजनैतिक हस्तियों को ही पदाधिकारी बनाया जाता है, जो गलत है।...
article-image
पंजाब

संत बाबा दलेल सिंह जी की जन्मस्थली निर्मल कुटिया टूटोमजारा में 10 जुलाई को गुरु पुण्य दिवस मनाया जाएगा : बाबा मखन सिंह, बाबा बलबीर सिंह शास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ब्रह्मलीन संत बाबा दलेल सिंह जी की जन्मस्थली निर्मल कुटिया टूटोमजारा के मुख्य संचालक संत बाबा मखन सिंह जी व संत बाबा बलबीर सिंह शास्त्री जी के नेतृत्व में समूह संगतों...
Translate »
error: Content is protected !!