चूहड़ पुर में सतगुरु कबीर साहिब के 628वें जन्म दिवस को समर्पित वार्षिक धार्मिक समागम किया आयोजित

by

गढ़शंकर :  गांव चूहड़ पुर में सतगुरु कबीर साहिब के 628वें जन्म दिवस को समर्पित वार्षिक धार्मिक समागम आयोजित किया गया, जिसमें श्री गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसाइटी पंजाब के संत महापुरुषों ने संगतों को दर्शन देकर निहाल किया। संतों ने कबीर साहिब जी को एक क्रांतिकारी और निडर वाणी देने वाले के रूप में बताया, जिन्होंने संसार के जीवों को सही मार्ग दिखाया और स्वयं खद्दर बुनकर अपने परिवार का पालन-पोषण भी किया। इससे सांसारिक जीवों को यह शिक्षा लेनी चाहिए कि परमात्मा की भक्ति घर-बार छोड़कर ही नहीं, बल्कि परिवार में रहते हुए भी परमात्मा से मिलाप किया जा सकता है।

इसके साथ ही संगतों की सुविधा के लिए मेडिकल कैंप भी लगाया गया। इस मौके पर श्री गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसाइटी के प्रधान संत कुलवंत राम जी भरो माजरा, संत मोहिंदर पाल पंडवा चेयरमैन, संत निर्मल सिंह अवादान जनरल सचिव, संत सतनाम दास जी महिदूद, संत गोबिंद दास जी काशी बनारस जन्म स्थान सतगुरु कबीर साहिब जी प्रचारक सचिव, संत चमन लाल समेला हिमाचल प्रदेश, बीबी कमलजीत कौर प्रधान सिद्ध चानो थड़ा प्रबंधक समिति, संत हरि ओम, इनके अलावा डॉक्टर बख्शीश सिंह करण अस्पताल बंगा, डॉक्टर राजीव कलेर अजूनी मेडिकेयर बलाचौर, डॉक्टर कुलवंत कौर एकनूर हॉस्पिटल पोजेवाल ने कैंप में आए मरीजों का चेकअप किया और दवाइयाँ भी दीं।

इस मौके पर महिंदी पुर से रमेश कुमार, बलबीर सलण, मास्टर गुरदयाल सल्हण, जुलम से लाली राम, सुखदेव सल्हण, सुरिंदर, बलबीर सिंह, मुबारकपुर से जगदीश बाली, रुड़की खास से बुद्ध राज प्रधान श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा प्रबंधक समिति, और गांव की समस्त संगत के सहयोग से संगतों के लिए लंगर का भी प्रबंध किया गया और बाहर से आए सज्जनों का सम्मान भी किया गया।

इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा विक्की सुमन, मास्टर सीतल राम, लक्की सुमन, राम आसरा, महिंगा राम, राजा सुमन, इंद्रीत सुमन, बिट्टू सुमन, जीत राम सुमन दिल्ली, परविंदर झंगड़िया, अमन नागरा, सुखा भुल्लर, सरपंच आशा रानी, पंच कुलविंदर सिंह, राम रतन, अमीर चंद सीनो, विजय कुमार, सतपाल, बहादर सिंह विरदी सहित अन्य संगतों ने भाग लिया। इस मौके पर संत जगदीश सुमन ने आई हुई संगतों का धन्यवाद किया और कहा कि संत हमेशा संगतों को सीधा मार्ग दिखाते हैं, हमें इनके बताए हुए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पटवारी और उसके निजी एजेंट के खिलाफ 34.70 लाख रुपए रिश्वत लेने के मामले में मामला दर्ज : पटवारी के भाई और पिता को भी रिश्वत लेने की साजिश रचने का आरोप

लुधियाना :विजिलेंस ब्यूरो पंजाब ने पूर्वी लुधियाना में तैनात राजस्‍व पटवारी गुरविन्‍दर सिंह और उसके निजी एजेंट निक्‍कू के खिलाफ 34.70 लाख रुपए रिश्वत लेने के लिए भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया है।...
article-image
पंजाब

दाना मंडी में किसी भी तरह की अवैध वसूली नहीं होगी बर्दाश्त: ब्रम शंकर जिंपा

एस.एस.पी को मंडी में गुंडागर्दी रोकने के लिए उचित एक्शन लेने के दिए निर्देश होशियारपुर, 02 अप्रैल: कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज दाना मंडी होशियारपुर पहुंच कर वहां रेहड़ी व फड़ी...
article-image
पंजाब

युवती ने नए बॉयफ्रेंड से मिलकर पुराने प्रेमी की जमकर की पिटाई : बेहोशी की हालत में फिर नहर में दिया फेंक

जगराओं  :  लुधियाना जिले में पुलिस थाना जोधा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक युवती ने अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पुराने प्रेमी को पहले बुलाया और फिर...
article-image
पंजाब

नगर निगम कार्यालय में प्रापर्टी टैक्स, पानी व सीवरेज के बिलों की कलेक्शन शुरुः कमिश्नर नगर निगम

होशियारपुर, 2 अगस्तः कमिश्नर नगर निगम डा. अमनदीप कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम कार्यालय में प्रापर्टी टैक्स, वाटर सप्लाई व सीवरेज के बिलों की कलेक्शन शुरु हो गई है। इस...
Translate »
error: Content is protected !!