प्लैटिनम जुबली समारोह का आयोजन किया गया होशियारपुर : दलजीत अजनोहा

by

होशियापुर । दलजीत अजनोहा :  विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल होशियारपुर के प्लैटिनम जुबली समारोह का आगाज गत दिवस धूमधाम से हुआ । सर्वप्रथम संस्थापिका सुश्री जगतावली सूद और सुश्री शारदा सूद के चित्रों पर माल्यार्पण कर ज्योति प्रज्वलित की गई । स्कूल के चेयरमैन अनुराग सूद ने बताया कि विद्या मंदिर की स्थापना 21 मई 1951 को सुश्री जगतावली सूद ने की थी और कुछ समय बाद सुश्री शारदा सूद भी विद्या प्रदान करने के यज्ञ में उनके साथ शामिल हो गईं। दोनों महान विभूतियां जीवन पर्यंत निष्काम भावना से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर रहीं ताकि वे जीवन में सफलता के साथ साथ मानवता और राष्ट्र की सेवा भी करें । वे समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना भरने में भी हमेशा प्रयत्नशील रहीं । इस अवसर पर स्कूल के महासचिव डॉ हर्षविन्दर सिंह पठानिया ने बताया कि स्कूल के ऐतिहासिक 75वें वर्ष में पूर्व छात्रों के मिलन समारोह आयोजित लिए जायेंगे । उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि संस्थापिका सुश्री जगतावली सूद के बताए रास्ते पर चल कर देशसेवा करें । इस अवसर पर विद्यामंदिर कार्यकारिणी के वयोवृद्ध सदस्य अविनाश भंडारी ने अपने संस्मरण सांझे करते हुए बताया कि वह वर्ष 1962 से विद्यालय में आ रहे हैं । उन्होंने कहा कि यहाँ से शिक्षा प्राप्त छात्र भारत के राजदूत, मुख्य चुनाव कमिश्नर , न्यायाधीश सरीखे उच्च पदों से रिटायर हुए हैं ।उन्होंने कहा कि 90 वर्ष की आयु होने पर भी स्कूल में आने पर उन्हें असीम आनंद की प्राप्ति होती है । इस अवसर पर संस्थापिका जगतावली सूद के समय से कार्यरत अध्यापकों – प्रिंसिपल शोभा रानी कंवर ,सुनीता रानी , मनीषा जोशी , मनमोहन शर्मा , विजया कंवर और समाज सेवक मनी गोगिया ने भी अपने अनुभव विद्यार्थियों के साथ सांझे किये । खुशी के इस अवसर स्कूल के विद्यार्थियों , स्टाफ और अतिथियों को लड्डू भी बांटे गए ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर के रामपुर बिल्ड़ों के युवक की न्यूजीलैंड में मौत : एक महीना पहले ही पक्का होने के मिले थे पेपर

गढ़शंकर, 6 अप्रैल: गढ़शंकर के गांव रामपुर बिल्ड़ों निवासी और वर्तमान में न्यूजीलैंड में छात्र वीजे के रूप में रह रहे युवक की संक्षिप्त बीमारी के बाद मौत हो गई, जिससे गांव में मातम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में सौर ऊर्जा क्रांति का अगुआ बना ऊना जिला : प्रदेश 2026 तक देश का पहला हरित ऊर्जा राज्य बनने के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में तेजी से अग्रसर – मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित भदसाली। ऊना :  जल विद्युत उत्पादन में अपनी सशक्त पहचान बनाने के बाद, हिमाचल प्रदेश अब सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयां छूने की दिशा में अग्रसर है, और ऊना जिला...
article-image
पंजाब

शाम 6 से सुबह 10 बजे तक कंबाइन से धान कटाई पर रोक, पराली जलाने पर भी सख्ती

जिला मैजिस्ट्रेट आशिका जैन के आदेश, 14 नवंबर तक लागू रहेगा प्रतिबंध; कंबाइनों पर सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम अनिवार्य होशियारपुर, 16 सितंबर। धान कटाई सीजन के मद्देनजर जिला मैजिस्ट्रेट आशिका जैन ने जिले में...
article-image
पंजाब

कानून लागू करने वाले खुद जज और जल्लाद बनें, यह स्वीकार्य नहीं : पंजाब सरकार को 15 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश – 2013 में हुए कथित फर्जी पुलिस एनकाउंटर का मामला

चंडीगढ़।  पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को 2013 में हुए कथित फर्जी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए युवक की मां को 15 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!