फरवरी 23 को सभी पात्र बच्चों को दी जाएगी कृमिनाशक दवा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

5 वर्ष तक के बच्चों को दी जाएगी विटामिन-ए की खुराक

एएम नाथ। चम्बा, 19 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं विटामिन-ए के संबंध में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 23 फरवरी को 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार के लिए कृमि नाशक दवा दी जाएगी, जबकि 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को इस अभियान के तहत कवर किया जाए।
उपायुक्त ने बताया कि बच्चों के पेट में कीड़े होने के कई कारण हो सकते हैं जिसमें दूषित जल स्रोतों से पानी पीना, मिट्टी में खेलना और बिना हाथ धोए भोजन करना आदि शामिल है। इस संक्रमण से एनीमिया, कुपोषण तथा बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में बाधा उत्पन्न हो सकती है। इसलिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन के लिए विशेष प्रयास किए जाते हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. जालम सिंह भारद्वाज ने बताया कि विटामिन-ए की खुराक 5 वर्ष तक के बच्चों को आंखों की बीमारियों से बचाव के लिए दी जाती है, जबकि अल्बेंडाजोल की खुराक 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को दी जाती है। उन्होंने बताया कि जो बच्चे 23 फरवरी को दवा की खुराक नहीं ले पाएंगे, वे माप-अप डे 28 फरवरी को दवा ले सकते हैं।
बैठक में जिला विकास अधिकारी देवेंद्र चिनोरिया, जिला पंचायत अधिकारी तिलक कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ कर्ण हितैषी, एमऑएच डॉ. कविता महाजन, महिला एवं बाल विकास विभाग से जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ व ओएसडी उमाकांत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*ग्रामीण स्वाद महोत्सव- पोषण, परंपरा और महिला सशक्तिकरण का जीवंत संगम: DC हेमराज बैरवा*

दाड़ी में फैली पारंपरिक स्वाद के संग महिला सशक्तिकरण की खुशबू धर्मशाला, 17 अक्टूबर: जिला प्रशासन कांगड़ा द्वारा आज दाड़ी मेला ग्राउंड में ग्रामीण स्वाद महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित : संवेदनशीलता के साथ समस्याओं के समयबद्ध निपटारे के लिए कार्यरत प्रदेश सरकार – डॉ. शांडिल

सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार संवेदनशीलता के साथ आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित बनाने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सादगी और सेवा भाव के साथ विधायक विवेक शर्मा ने मनाया जन्मदिन रक्तदान शिविर : रोजगार मेले का आयोजन, 500 आशा वर्करों, आंगनबाड़ी एवं मिड-डे मील कार्यकर्ताओं का सम्मान

रोहित जसवाल।  बंगाणा, 10 अगस्त। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने सोमवार को अपना जन्मदिन सादगी, सेवा और जनकल्याण के संदेश के साथ मनाया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी मृदु शर्मा और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने संभव जैन के साथ लिए फेरे…. 20 अप्रैल को रिसेप्शन

आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने आईआईटी बैचमेट संभव जैन के साथ शादी रचा ली है। दोनों की शादी दिल्ली में स्थित कपूरथला...
Translate »
error: Content is protected !!