बालिकाओं को एचपीवी टीके से मिलेगी सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा: उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by

जिला में 5992 बालिकाओं को लगाया जाएगा निःशुल्क एचपीवी टीका : उपायुक्त

एएम नाथ। चम्बा, 19 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से एचपीवी टीकाकरण को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षण संस्थानों में जागरूकता के लिए गतिविधियां आयोजित की जाएं, ताकि अभिभावकों और छात्राओं को एचपीवी टीके के महत्व के बारे में जानकारी मिल सके।
उपायुक्त कहा कि 28 फरवरी को स्कूलों में आयोजित होने वाली पीटीएम बैठकों में एचपीवी वैक्सीनेशन पर चर्चा को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पीटीएम के माध्यम से अभिभावकों को टीकाकरण के लाभ, प्रक्रिया और सुरक्षा संबंधी जानकारी सरल भाषा में बताई जाए ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति दूर हो सके।
उन्होंने बताया कि जिला चम्बा में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 5992 बालिकाएं चिन्हित की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के 27 विभिन्न कोल्ड चैन पॉइंट पर टीकाकरण करना सुनिश्चित बनाया जाएगा जो निःशुल्क लगाया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि 8 से 10 हजार की यह वैक्सीन पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है और यह सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में एक अत्यंत प्रभावी कदम है। उन्होंने सभी अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन समितियों, आशा वर्करों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, तथा समुदाय के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने बताया कि पात्र बालिकाएं टीकाकरण के लिए विभाग के यूबिन ऑनलाइन पोर्टल uwin.mohfw.gov.in पर प्री-रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. वेवभी ने ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीनेशन को लेकर की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि यह टीका एकल खुराक सिंगल डोज़ के रूप में बाएं ऊपरी बाजू में लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के समय बच्ची का खाली पेट न होना आवश्यक है।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी जालम सिंह भारद्वाज, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र चिनोरिया, जिला पंचायत अधिकारी तिलक कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. कर्ण हितैषी, एमओएच डॉ. कविता महाजन, जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ व ओएसडी शिक्षा विभाग उमाकांत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री ने डीएवी पब्लिक स्कूल चलवाड़ा के होनहारों को नवाजा : डीएवी संस्था का राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान: चंद्र कुमार*

ज्वाली,30 दिसंबर । कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज शनिवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत चलवाड़ा में डीएवी पब्लिक स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खन्ना ने कहा मुख्यमंत्री सुक्खू बंद एक्सप्रेस का सीईओ : सुक्खू सरकार नहीं, बल्कि दुखू सरकार चल रही :

शिमला : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि हिमाचल में सुक्खू सरकार नहीं, बल्कि दुखू सरकार चल रही है। जब से हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनी है,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हुजूर, बुजुर्ग और बीमार हूं- सजा सुनते ही मुख्तार बोला : यूपी, दिल्ली और पंजाब में मुख्तार के खिलाफ 65 मुकदमे

गाजीपुर :  गाजीपुर के 33 वर्ष, तीन महीने और 9 दिन पुराने फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में बुधवार को दोषी माफिया मुख्तार अंसारी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। एमपी-एमएलए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मरीजों को बेहोश कर बनाती थी संबंध : कनाडा में मरीजों से यौन संबंध रखने की दोषी पाई गई भारतीय मूल की डॉक्टर….जज साहब के जान कर उड़ गए होश!

कनाडा में भारतीय मूल की चिकित्सक सुमन खुलबे का मेडिकल लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। उन पर एक पुरुष मरीज के साथ यौन शोषण और दो अन्य मरीजों के साथ अनुचित व्यवहार के...
Translate »
error: Content is protected !!