सरकाघाट में निर्वाचन साक्षरता को लेकर निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित : 102 विद्यार्थियों ने लिया भाग

by
 एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया सम्मानित
एएम नाथ। सरकाघाट, 13 नवंबर।* मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश के दिशा-निर्देशों के तहत निर्वाचन पंजीकरण कार्यालय, 35-सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की ओर से शुक्रवार को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट में उपमंडल स्तरीय निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 102 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम सरकाघाट कृष्ण कुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य युवा एवं भावी मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया, लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी देना आवश्यक है, ताकि वे भविष्य में जागरूक एवं जिम्मेदार मतदाता बन सकें।
प्रतियोगिता में सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के दो महाविद्यालयों, दो आईटीआई तथा 24 विद्यालयों के कुल 102 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें 45 विद्यार्थियों ने निबंध लेखन तथा 57 विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस दौरान एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा ने दोनों प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 10 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को भी सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
एसडीएम ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों में निर्वाचन प्रक्रिया की समझ विकसित करने के साथ-साथ उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करती हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद कुमार पठानिया, निर्वाचन साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारी मख्तियार चंद, अंग्रेजी प्रवक्ता राहुल सुमन, हिंदी प्रवक्ता निशा, क्लब सदस्य संजय कुमार सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देश के लिए दान” अभियान में हिमाचल प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने भी दिया योगदान 

एएम नाथ। चम्बा :    आगामी लोकसभा चुनाव से पहले, कांग्रेस ने “देश के लिए दान” नामक एक ऑनलाइन अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है जिसका आरम्भ 18 दिसंबर को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम बोले, छोटे भाई हैं विक्रमादित्य, नाराजगी को दूर करेंगे

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का इस्तीफा स्वीकार करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह उनके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने किया बाल कलाकार के गीत का विमोचन

शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां ओक ओवर में रामपुर बुशहर के बहुचर्चित बाल कलाकार मास्टर भाविक राजा के गीत ‘माये नी मेरिए’ का विमोचन किया। विमोचन अवसर पर शिमला की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन’ का खोखला राग अलापना बंद करे मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

‘पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कांगड़ा दौरा स्मार्ट मीटर टेंडर में चहेतों को लाभ देने में नहीं दिखा मुख्यमंत्री का वित्तीय अनुशासन पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने पालमपुर में मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!