फरीदकोट प्रदेश में सबसे अधिक सर्द स्थान, तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

by

चंडीगढ़, 4 दिसंबर : पंजाब का फरीदकोट राज्य में सबसे सर्द स्थान रहा, जहां बुधवार को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गयी है।

स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पंजाब एवं हरियाणा में कई स्थानों पर कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश में सर्दी की चपेट में आये अन्य स्थानों में हिसार में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस, करनाल में 5.6 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 5.3 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में छह डिग्री सेल्सियस जबकि सिरसा में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी रात में सर्दी रही और तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, पंजाब के बठिंडा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.4 डिग्री, पटियाला में पांच डिग्री जबकि फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मौसेरे भाई-बहन का आनंद कारज कराने का आरोप एक ग्रंथी लगा : एसजीपीसी की धर्म प्रचार कमेटी ने संबंधित गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर की जांच शुरू

बठिंडा। पंजाब में बठिंडा के हंस नगर गुरुद्वारा साहिब में एक ग्रंथी पर फर्जी आनंद कारज कराने और पैसों के लालच में मौसेरे भाई-बहन का आनंद कारज कराने का आरोप लगा है।  एसजीपीसी ने...
article-image
पंजाब

यूथ काग्रेस के नवनिवार्चित जिला महासचिव प्रणव कृपाल व गढ़शंकर हलके के अध्यक्ष मनदीप सिंह को दी बधाई

गढ़शंकर: यूथ काग्रेस के जिला होशियारपुर का महासचिव चुने जाने पर प्रणव कृपाल व विधानसभा हलका गढ़शंकर का मनदीप सिंह मोयला को अध्यक्ष को चुने जाने पर गढ़शंकर में उनका जोरदार स्वागत किया और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इलेक्शन कमीशन की बड़ी तैयारी, बिहार विधानसभा चुनाव सहित इन राज्यों में उप चुनाव के लिए 320 आईएएस और 60 आईपीएस की नियुक्ति

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) संविधान के अनुच्छेद 324 द्वारा उसे प्रदत्त पूर्ण शक्तियों और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 20बी द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत एक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव के संचालन पर निगरानी...
article-image
पंजाब

डीएवी कालेज गढ़शंकर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

गढ़शंकर : डीएवी कालेज फार गल्र्स गढ़शंकर में कालेज प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष श्री वी.पी. बेदी के नेतृत्व तथा कालेज प्रिंसीपल डा. बिक्कर सिंह की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस मौके आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!