दिव्यांग के झूठे सर्टिफिकेट बनाकर नोकरी कर रहे लोगों पर कार्यवाही करे ‘आप’ सरकार : फिजिकल हैंडीकैप्ड एसोसिएशन की मांग

by

गढ़शंकर, 26 जून : फिजिकल हैंडीकैप्ड एसोसिएशन पंजाब-चंडीगढ़ की राज्यस्तरीय मींटिंग गढ़शंकर में सम्पन्न हुई। इस मीटिंग में दिव्यागों की समस्याओं, चिंताओं और आम आदमी पार्टी सरकार के विरुद्ध रोष व्यक्त किया गया। मीटिंग की जानकारी देते हुए एसोसिएशन के चैयरमेन कश्मीर सनावा, राज्य प्रधान जसविंदर सिंह ललिया, उपप्रधान पवन ठुकराल, को-चैयरमेन हीरा सिंह चौहान, सदस्य गुरमेल हीरा, कुलविंदर सिंह फतेहपुरी व कुलविंदर भट्टी ने बताया कि राज्य में हजारों पढ़े लिखे योग्य दिव्यांग रोजगार प्राप्त करने के लिए धक्के खा रहे हैं जबकि लोग झूठे दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाकर सरकारी विभागों में उच्च पदों पर बैठ कर लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह धोखाधड़ी बड़े नेताओं के आशीर्वाद से किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि निवर्तमान वित्त मंत्री का ओ. एस. डी. द्वारा दिव्यांग होने का झूठा सर्टिफिकेट लगा कर नोकरी हासिल की थी। एसोसिएशन नेताओं ने विभिन्न नोकरियो में हुए घोटालों की जानकारी देते हुए कहा कि इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी की सरकार की चुप्पी बड़े प्रश्न खड़े कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर कार्यवाही करने की अपील करते हुए कहा कि आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। नेताओं ने मांग की कि उनका बस किराया माफ किया जाए, दिव्यांग वर्ग के कोटे को जल्द भरा जाए, चुनावी दावे मुताबिक 2500 रुपये दिव्यांग पेंशन की जाए, भलाई योजनाओं में दिव्यांगों को हिस्सेदारी दी जाए, खुद के काम शुरू करने के लिए विशेष स्कीम बनाई जाए। मीटिंग में राज्य स्तरीय बैठक बुलाकर सरगर्म रणनीति बनाने का फैसला लिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिम चंडीगढ़ : हिमाचल सरकार चंडीगढ़ के समीप बसाएगी “हिम चंडीगढ़” नाम से एक विश्वस्तरीय शहर

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में चंडीगढ़ के समीप ‘हिम चंडीगढ़’ नाम से एक विश्वस्तरीय शहर विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य राजधानी क्षेत्र पर बढ़ते...
article-image
पंजाब

आस्ट्रेलिया की चाहत ठगी का शिकार हर महीने चुका रहा 16000 किश्त : पंजाब के युवक ने गंवाए लाखों…एक साल दौड़ाते रहे एजेंट

फतेहगढ़ साहिब : एक युवक के साथ ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर साढ़े सात लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित का नाम गगनदीप सिंह है. पीड़ित की शिकायत के बाद...
article-image
पंजाब

रिमोट कंट्रोल-IED से किसे उड़ाने का था प्‍लान? … UP का शुभम अमृतसर में अरेस्‍ट पंजाब और दिल्ली दहलाने की साजिश नाकाम

चंडीगढ़, 11 फ़रवरी :  अमृतसर के स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (एसएसओसी) ने पाकिस्तान की हिमायत वाले एक और आतंकवादी माड्यूल का पर्दाफाश करके एक बड़ी आतंकवादी साजिश को नाकाम किया है। साथ ही एक...
article-image
पंजाब

अजनाला थाने पर हमला के मामला : सांसद अमृतपाल के 7 साथी कोर्ट में पेश, 4 दिन की मिली पुलिस रिमांड

अमृतसर :  सांसद अमृतपाल सिंह के सात सहयोगियों को शुक्रवार को अमृतसर के अजनाला स्थित अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 25 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। ये सभी...
Translate »
error: Content is protected !!