फरीदकोट में महिला और बच्चे के शव मिलने से हड़कंप : सिर कटी लाश अमृतसर में मिली

by

अमृतसर/ फरीदकोट :  अमृतसर जिले के लोपोके थानाक्षेत्र की पुलिस चौकी रामतीर्थ इलाके में एक युवक की सिरकटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस पहचान की कोशिश में जुटी है।लोपोके थाना प्रभारी बलकार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रामतीर्थ से खासा रोड पर स्थित गांव कलेर के खेतों में किसी की सिरकटी लाश पड़ी है। इसके तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 25 साल होगी।   इंस्पेक्टर बलकार सिंह ने बताया कि हत्यारों ने युवक की दायीं बाजू पर लिखे नाम वाले हिस्से को कैमिकल या तेजाब डाल कर जला दिया है। शव की पहचान के लिए आसपास के गांवों में पूछताछ की गई। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि पहचान के लिए पंजाब के सभी थानों में सूचना कर दी गई है।

 नहर में महिला व बच्चे के शव मिले :   फरीदकोट जिले से गुजरने वाली सरहिंद नहर में गांव मचाकी मल्ल सिंह के पास एक महिला और बच्चे का शव मिला है। फिलहाल इन शवों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को किसी ने नहर में शव उतराने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को नहर से निकाला।
शवों को बाहर निकालने पर पता चला हि यह महिला और बच्चे के हैं। शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस पहचान की कोशिश में जुटी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

आतंकी फरार : अमृतसर के मेंटल अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर आतंकी फरार

अमृतसर: अमृतसर के मेंटल अस्पताल से आतंकी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया है। फरार आतंकी का नाम आशीष मसीह है जिस पर आईईडी के तीन केस दर्ज है। फरार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीआइए ने मेजर के बेटे को दबोचा…विदेश करेंसी, सोना और ड्रग्स बरामद : क्रिमिनल रिकॉर्ड भी है दर्ज

अंबाला। सीआइए-2 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 200 ग्राम चरस,चार देशों की करंसी सहित शुक्रवार रात डी-501 सन्नी व्यू कांप्लेक्स, दूस माजरा, सेक्टर-125 खरड़ पंजाब निवासी इंद्रजीत सिंह को धर दबोचा।...
article-image
पंजाब

सड़कों के वरम गायब : चंद फूटो में सिमट कर रह गई सड़कों से वाहन चालक व पेदल चलने वाले परेशान

माहिलपुर – माहिलपुर ब्लाक के चब्बेवाल विधानसभा में पड़ते कई गावों की बन रही सड़कों के वरम गायब हो रहे हैं जिसके चलते वाहन चालकों के साथ साथ पैदल चलने वाले लोगों को भारी...
Translate »
error: Content is protected !!