सीआइए ने मेजर के बेटे को दबोचा…विदेश करेंसी, सोना और ड्रग्स बरामद : क्रिमिनल रिकॉर्ड भी है दर्ज

by
अंबाला। सीआइए-2 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 200 ग्राम चरस,चार देशों की करंसी सहित शुक्रवार रात डी-501 सन्नी व्यू कांप्लेक्स, दूस माजरा, सेक्टर-125 खरड़ पंजाब निवासी इंद्रजीत सिंह को धर दबोचा।
आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता अवतार सिंह मेजर हैं। इतना ही नहीं उस पर चंडीगढ़ में हत्या और हिमाचल प्रदेश में किडनैपिंग का केस भी चल रहा है।
इन दोनों केसों में वह जमानत पर चल रहा था। गिरफ्तार आरोपित से चार देशों की विदेशी करंसी के अलावा भारत के 500-500 रुपये के कुल 3लाख 33हजार रुपये बरामद किए गए। माना जा रहा है कि यह ड्रग मनी है। आरोपित के पास से सोने व चांदी के लाखों रुपये के आभूषण भी सीआइए-2 की टीम ने बरामद किए हैं। आरोपित वर्तमान में गांव बनकटवा टेंडुवा थाना भींगा सरावस्ती जिला सरावस्ती, उतर प्रदेश में किराये पर रह रहा था। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश कर सीआइए-2 ने 6 दिन के रिमांड पर लिया है।
नेपाल बॉर्डर पर चला रहा था टैक्सी, नशे का आदी
सीआइए-2 की शुरुआती पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह वर्तमान में नेपाल बॉर्डर के पास झींगापुर कस्बे में टैक्सी चला रहा था। आरोपित से जब 200 ग्राम चरस के बारे में पूछताछ की गई तो आरोपित ने बताया कि वह नशे का आदी है और उसने अपने सेवन के लिए यह रखी हुई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने कहा कि यह उसके दो महीने की खुराक है।
किडनैपिंग के मामले में पत्नी ने पकड़वाया था
सीआइए-2 की पूछताछ में आरोपित ने खुद बताया कि वह मेजर अवतार सिंह का बेटा है। उस पर 2001 में हत्या का मामला चंडीगढ़ में दर्ज किया गया था और 2006 में उसे इस मामले में बेल मिल गई थी। इसके बाद उस पर किडनैपिंग का मामला भी दर्ज हुआ था। इसमें उसकी पत्नी ने उसे 2024 में पकड़वा दिया था। आरोपित ने माना कि उसकी पत्नी के साथ उसकी लंबे समय से अनबन चल रही है और उसके बच्चे भी हैं।
ऑस्ट्रेलिया में है आरोपित का भाई
पुलिस ने जब आरोपित से विदेशी करंसी के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका भाई ऑस्ट्रेलिया में है। बैग से अन्य सामान के अलावा एक जींस, एक कमीज, एक जोड़ी जुराब, एक चाबी छल्ला जिसमें तीन चाबियां डली हुई थी, दो चश्मे कवर के साथ, एक हैड फोन कवर के साथ, एक मोबाइल फोन डाटा केवल, एक पावर बैक व बैग की दूसरी पाकेट से दो मोबाइल फोन बरामद हुए।
6 दिन की रिमांड पर
आरोपित की जब जांच हुई तो उसके गले में एक चांदी चेन व दाहिने हाथ मे चांदी का ब्रेसलेट, दाहिने हाथ में एक सोने की अंगूठी थी। एक सोने का छल्ला व बाएं हाथ में एक सोने की अंगूठी व एक सोने का छल्ला बरामद हुए। आरोपित से 2046 अमेरिकी डॉलर, 3285 रुपैया (नेपाली करंसी), 15 रियाल (सऊदी अरब की करंसी), 05 दिरहम का एक नोट (यूएई) बरामद हुए।
इस तरह सोने की अंगूठियों का कुल वजन 38.30 ग्राम व 251.23 ग्राम के चांदी के आभूषण मिले। आरोपित ने बताया है कि उसके पिता मेजर हैं। पत्नी से अनबन चल रही है और शुरुआत पूछताछ में पता चला है कि आरोपित पर हत्या और किडनैपिंग का मामला भी दर्ज हुआ था। वह इनमें जमानत पर चल रहा था। महिंद्र सिंह,सीआइए-2 प्रभारी ने बताया कि आरोपित को छह दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान ही पता चलेगा कि उसके पास इतनी विदेशी करंसी,लाखों भारतीय रुपये और इतना सोना कहां से आया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Keval Krishan Takes Charge as

Jalandhar/Daljeet Ajnoha /Jan 17 :  Renowned educationist and journalist Sanjiv Kumar extended his heartfelt congratulations to Keval Krishan for being appointed as the Head of Programs at Doordarshan Kendra Jalandhar. Recognizing Keval Krishan’s exemplary...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार तथा एनडीडीबी के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित : दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र ढगवार स्थापित करने के लिए परामर्श सेवाएं प्रदान करेगा एनडीडीबीः मुख्यमंत्री

कांगड़ा : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि जिला कांगड़ा के ढगवार में अत्याधुनिक स्वचालित दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना के लिए परामर्श सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संसदीय प्रणाली लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा: एडीसी

ऊना, 19 फरवरी: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज ऊना स्थित एनआईसी में नेहरु युवा केन्द्र द्वारा ऊना व बिलासपुर दो जिलांे का वर्चुअल माध्यम से जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन...
हिमाचल प्रदेश

26 नए विधायकों की 2 दिवसीय ई-विधान ट्रेनिंग शुरू : राज्य की वित्तीय स्थिति को समझाने पर जोर

शिमला : 14वीं विधान सभा के लिए पहली बार चुनाव जीत कर आए 26 नए विधायकों की 2 दिवसीय ई-विधान ट्रेनिंग विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज से शुरू हो गई...
Translate »
error: Content is protected !!