पिता पाकिस्तानी, मां हिंदुस्तानी, सरिता का छलका दर्द, ‘मेरी मम्मा पाकिस्तान नहीं जा सकती…’

by
पहलगाम आतंकी के बाद पाकिस्तानी नागरिक पंजाब के अमृतसर में अटारी-वाघा बॉर्डर चौकी मार्ग से स्वदेश लौट रहे हैं. इस बीच पाकिस्तान की युवती सरिता की परेशानी सामने आई है. पाकिस्तानी महिला ने कहा कि हमारे पास चार पासपोर्ट हैं।
एक इंडियन और तीन पाकिस्तानी हैं. इसमें से मां भारतीय, हम दो भाई बहन और बाबा पाकिस्तानी है.
‘अगर मां के बिना रहना पड़ेगा तो कैसा लगेगा’
पाकिस्तानी युवती ने कहा, “ये लोग बोल रहे हैं कि आपकी मम्मा आपके साथ पाकिस्तान नहीं जा सकती, उनके इधर रहना पड़ेगा. इनको पूछो कि आपको अगर मां के बिना रहना पड़ेगा तो आपको कैसा लगेगा? हमें ऐसा कह सकते हैं कि मेरी मम्मा नहीं जा सकती पाकिस्तान।
‘मेरी बहन की 29 अप्रैल को शादी है।
इसके आगे उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं है कि मेरी मम्मा पहली बार जा रही हैं. मेरी मम्मा की शादी 1991 में हुई है. आज उसकी शादी को 35 साल हो रहे हैं. उनके पास दो एक्सपायर पासपोर्ट भी हैं. अगर मेरी मम्मा नहीं जाएंगी तो मुझे भी नहीं जाना है. मेरी बहन की शादी 29 अप्रैल को थी. वहीं पर सब छोड़कर हमें वापस जाना पड़ रहा है, इन हालात की वजह से।
मैं न बच्चों को छोड़ूगी, न पति को’
युवती की मां ने भी मीडिया से बात की. उन्होंने कहा, “मेरे पति वहां हैं, मेरे बच्चे जा रहे हैं तो मैं क्यों नहीं. मैं बच्चों को नहीं छोड़ूंगी. ना पति को छोड़ूंगी.”
बता दें कि सरकार के फैसले के बाद अटरी बॉर्डर पर गाड़ियों को लाइन दिख रही हैं. पहलगाम पर हुए हमले के बाद पाकिस्तान के नागरिकों को भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है. अलग-अलग राज्यों में पाकिस्तान के नागरिकों की पहचान हो रही है।
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने बैसरन घाटी में धूम रहे पर्यटकों पर हमला कर दिया था. इस आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई जिसमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

नगर पंचायत टाहलीवाल : अध्यक्ष के खिलाफ कुल सात पार्षदों में से चार,

टाहलीवाल : भाजपा समर्थित नगर पंचायत टाहलीवाल के अध्यक्ष को बदलने के लिए चार पार्षदों ने उपायुक्त राघव शर्मा से मिल संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। नगर पंचायत के चार पार्षदों ने अध्यक्ष...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

यूथ फेस्टिवलों का आयोजन संस्कृति की परवरिश के लिए आवश्यक : खन्ना 

डी.ए.वी. कालेज यूथ फेस्टिवल में खन्ना दम्पति ने मुख्य मेहमान के तौर पर की शिरकत होशियारपुर, 16 नवम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना तथा उनकी धर्मपत्नी मिनाक्षी खन्ना ने डी.ए.वी....
article-image
हिमाचल प्रदेश

समस्याएं निवारण एवं विकास कार्यों में अधिकारी तथा कर्मचारी अहम – राम कुमार चौधरी

बद्दी में उपमण्डलीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित बीबीएन, 10 अप्रैल (तारा) : दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि समस्याओं के निवारण तथा आम जन तक विकास के लाभ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 महिला शिक्षकों की दर्दनाक मौत : कार के ऊपर गिरा भारी-भरकम पेड़

एएम नाथ । कुल्लू : कुल्लू में एक पेड़ कार के ऊपर गिर गया। इस हादसे में चार महिला शिक्षकों की दर्दनाक मौत हो गई। कुल्लू के आनी में तेज बारिश और आंधी-तूफान के...
Translate »
error: Content is protected !!