फर्जी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ समय पर शिकंजा ना कसने से पंजाब के नौजवान हो रहे है परेशान : तीक्ष्ण सूद

by
 अपनी नालायकियों छुपाने के लिए मुख्यमंत्री मान द्वारा धार्मिक रंगत देकर केंद्र को कोसना दुर्भाग्यपूर्ण:
होशियारपुर /दलजीत अजनोहा  : पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में मुख्यमंत्री भगवंत मान के उस ब्यान पर अपनी कठोर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भगवंत मान तथा आम आदमी पार्टी के अन्य सभी बड़े नेता अपने काम की गलतियों का आत्म नरिक्षण करने की बजाए अपने बचाव के लिए हर बात पर केंद्र सरकार पर दोष मढ़ने के आदी हो चुके हैं। अमेरिका में डोंकी लगा कर अवैध ट्रैवल एजंटों द्वारा अवैध ढंग सेनौजवानों को सब्जबाग दिखा कर अमेरिका, कनाडा आदि विदेशों में भेजा जा रहा परन्तु सरकार अब तक खामोश रही। पंजाब में अवैध ट्रैवल एजंटों का धंदा जोर शोर से फलफूल रहा हैं तथा विदेश जाने की लालसा में लोग 30 से 40 लाख की बड़ी-बड़ी रकमें गलत ट्रैवल एजंटों को पकड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार समय रहते अवैध ट्रैवल एजेंटों पर नकेल कस देती या फिर पंजाब में ही अपने वायदे अनुसार आम आदमी पार्टी नौजवानों को रोजगार मुहैया करवा देती तो यह नौबत ना आती जिसे अब पंजाब को बदनाम करने वाली बात कहा जा रहा हैं। हर मोर्चे पर फेल पंजाब सरकार यह कह कर अपनी जिम्मेदारी से नहीं छूट सकती कि डिपोटियो का जहाज अमृतसर में उतार कर केंद्र सरकार पंजाब को बदनाम कर रही हैं. जो मानव तस्करी करके युवा विदेशों में ट्रैवल एजेंटों ने अवैध ढंग से भेजे हैं उसकी जिम्मेदार केवल पंजाब सरकार है डिपोर्टियो में अधिकतम युवा पंजाब से हैं , इस लिए अमेरिका द्वारा उन्हें पंजाब के अमृतसर हवाई अड्डे पर भेजने पर एतराज जताना तर्कसंगत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एसआईटी बनाकर अब फर्जी ट्रैवल एजेंटों की धर पकड़ की जा रही है अगर पंजाब सरकार ये काम पहले ही कर लेती तो पंजाब के युवाओं को इस परेशानी का मुंह ना देखना पड़ता । मुख्य मंत्री भगवंत मान अपनी गलती को छुपाने के लिए बेबजह धार्मिक रंगत देकर फर्जी ट्रैवल एजेंटों को उत्साहित कर रहे है जोकि सारासर गलत तथा दुर्भाग्यपूर्ण है । श्री सूद ने कहा कि डिपोटियों तथा उन के परिवार वालो पर पंजाब सरकार की गलती पर टूटे दुःखों के पहाड़ पर सरकार को सहानुभूति प्रकट करते हुए एजंटों के खिलाफ कारवाई करके उन से पूरी रकमे बसूलनी चाहिए तथा पीड़ित परिवारों के नुकसान की तुरंत भरपाई पंजाब सरकार को करनी चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गवर्नर इलेवन ने 20 ओवर में बनाए 255 रन – प्रैस एकादश 75 रनों पर हुई ऑल आउट :गवर्नर एकादश ने प्रेस एकादश को 181 रनों से हराया

विवेक भाटिया ने 106 रन और आविद हुसैन ने 117 रन बनाए एएम नाथ। शिमला : शिमला के बीसीएस ग्राउंड में आयोजित सद्भावना कप के पहले मैच में गवर्नर एकादश और प्रेस एकादश के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एसजीपीसी की मतदाता सूचियों के लिए दावे या आपत्तियां अब 10 मार्च तक

रोहित जसवाल। हमीरपुर 29 जनवरी : एडीसी एवं कार्यवाहक उपायुक्त राहुल चौहान ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के चुनावों की मतदाता सूचियां तैयार करने के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दून में 125 किलोग्राम डायनामाइट बरामद : 3 ​गिरफ्तार

देहरादून, 11 जुलाई : जनपद के थाना त्यूणी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान शुक्रवार को एक कार से 125 किलोग्राम डायनामाइट सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।राज्य में पंचायत चुनाव को देखते...
article-image
पंजाब

वोटरों में जागरूकता फैलाने हेतु साइकिल रैलियां निकाली 

गढ़शंकर,  13 मई: माननीय जिला चुनाव अधिकारी-कम-जिलाधीश होशियारपुर श्रीमती कोमल मित्तल के दिशा निर्देशों अनुसार तथा सहायक रिटर्निग अधिकारी गढ़शंकर मेजर शिवराज सिंह बल्ल के नेतृत्व में हलका गढ़शंकर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों...
Translate »
error: Content is protected !!