फर्जी पटवारी को 7 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार : तहसीलदार के नाम पर 7000 रुपए रिश्वत मांगी

by

लुधियाना :   विजिलेंस ने एक फर्जी पटवारी को 7 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया। यह प्राइवेट व्यक्ति खुद को कोहाड़ा क्षेत्र का पटवारी बताता था। जिसने तहसीलदार के नाम पर रिश्वत मांगी। इस केस में संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार और पटवारी की भूमिका की भी जांच शुरू की गई।                                          विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि अमरजीत सिंह निवासी ईशर नगर, लुधियाना ने भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर शिकायत दर्ज करवाई कि उसके ससुर रत्न चंद की मौत के बाद उसकी सास सुनीता देवी और उसके बच्चों के नाम जायदाद का इंतकाल दर्ज करवाना था, जिसके लिए रमन कौड़ा से संपर्क किया गया। रमन कौड़ा ने खुद को कोहाड़ा क्षेत्र का पटवारी बताया।  फर्जी पटवारी  ने तहसीलदार के नाम पर 7000 रुपए रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता ने इस संबंधी एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पेश की थी। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की जांच के उपरांत विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने थाना विजिलेंस ब्यूरो, लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून तहत केस दर्ज करने के बाद आरोपी रमन कौड़ा को गिरफ्तार कर लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

*बल्क ड्रग पार्क पर फैलाई जा रही भ्रांतियों को लेकर डीसी ऊना का बड़ा बयान….विकास और पर्यावरण का संतुलन हमारी प्राथमिकता, वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय संतुलन के साथ किया जा रहा परियोजना का क्रियान्वयन*

*लोगों से अपील….सोशल मीडिया की अफवाहों पर न दें ध्यान, परियोजना स्थल पर मीडिया वॉकथ्रू, अधिकारियों ने दी ऑन-स्पॉट ब्रीफिंग* रोहित जसवाल।  पोलियां (हरोली,ऊना), 8 जुलाई. ऊना जिले के हरोली विकास खंड में निर्माणाधीन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवविवाहिता ने ऑनलाइन मंगवाया हथौड़ा और कंडोम…. पति को हुआ हत्या का शक ; जासूस ने खोली पत्नी की अय्याशी की पोल!

देवभूमि उत्तराखंड में रिश्तों का एक ऐसा ड्रामा सामने आया है, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं! शादी, जासूसी, होटल में प्रेमी के साथ रंगरलियां और फिर रिश्ते का अंत-ये कहानी है गुरुग्राम...
article-image
पंजाब

स्वीप गतिविधि के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग : लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व पर जिलावासी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें: कोमल मित्तल

 जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में विधानसभा उड़मुड़ के गांव रूपोवाल में गांव वासियों के साथ मिलकर निकाली गई ‘लोकतंत्र की जागो’ गढ़दीवाला/होशियारपुर, 11 अप्रैल:   भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशानुसार एवं डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन...
article-image
पंजाब

It is our duty to

Hoshiarpur/Daljret Ajnoha/Feb.26 : On the occasion of Maha Shivratri, Arora Mahasabha Hoshiarpur organised a langar near Ghanta Ghar under the chairmanship of President Ramesh Arora and welcomed the procession with a shower of flowers....
Translate »
error: Content is protected !!