कृषि मंत्री चन्द्र कुमार ने फतेहपुर के बाढ़ग्रस्त मंड क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का लिया जायजा, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना उनका हाल….हर मदद का दिया भरोसा

by
फतेहपुर 3 अगस्त: कृषि एवम पशुपालन मंत्री प्रो0 चन्द्र कुमार ने आज वीरवार को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित मण्ड क्षेत्र के तहत रियाली, मंड बहादुर तथा बेल ठाकरां का दौरा कर यहां पर बरसात से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस मौके पर फतेहपुर के विधायक भवानी पठानिया, एसडीएम विश्रुत भारती, डीएफओ अमित शर्मा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे।
कृषि मंत्री ने कहा कि कुल्लू तथा मनाली क्षेत्र में गत दिनों व्यास नदी में आई भयंकर बाढ़ से जलस्तर बढ़ने के कारण कांगड़ा ज़िला के मंड क्षेत्र के तहत इंदौरा तथा फतेहपुर में किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। जिससे उनके घरों,उपजाऊ भूमि तथा फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। जिसके नुकसान का आज प्रशासन के अधिकारियों के साथ उन्होंने जायजा लिया है तथा शीघ्र ही इसका आंकलन तैयार कर इसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश के मुख्यमंत्री को सौंप दी जाएगी। उन्होंने इस मौके पर प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी तकलीफ को सुना तथा प्रदेश सरकार की तरफ से हर संभव मदद पहुंचाने का भरोसा दिया।उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने रिलीफ मैन्युअल में संशोधन कर बाढ़ से हुए नुकसान की मुआवजा राशि को भी कई गुणा बढ़ा दिया है। इसके अतिरिक्त सभी जिलों में राहत व पुनर्वास कार्यों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय राहत एवं पुनर्वास समितियों का गठन किया गया है ताकि सम्बंधित क्षेत्रों में जाकर बरसात से हुए नुकसान का जायजा लेकर सही आकलन सुनिश्चित होने के साथ प्रभावित परिवारों को तुरन्त राहत प्रदान की जा सके।
कृषि मंत्री ने कहा कि नदी के तटों की स्थिति बिगड़ने की वजह से पानी का बहाव गांव तथा खेतों की तरफ मुड़ा है। जिससे इस क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नदी का चरणबद्ध तटीकरण किया जाएगा। जिसके लिए स्थान भी चिह्नित कर लिए गए हैं।
कृषि मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में बाढ़ से होने वाले नुकसान के पीछे अवैध खनन भी एक मुख्य कारण रहा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में क्रशर लगाने के लिए सम्बंधित पंचायतों द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त कुछ स्थानीय लोग अपने वित्तीय हितों के लिए अपनी निजी भूमि पर खनन करवा रहे हैं जिससे बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल स्तर कम होने पर इस क्षेत्र का ड्रोन सर्वे करवाया जाएगा ताकि खनन के लिए आवंटित क्षेत्र की सही जानकारी मिलने के साथ अवैध खनन पर अंकुश लगाया जा सके।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जो क्रशर चल रहे हैं अगर उनमें खनन पॉलिसी के तहत निर्धारित नियमों में कोई अनियमितता पाई जाएगी तो उनके विरुद्ध सख्त कारवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अवैध खनन की गतिविधियों को रोकने के लिए कारगर एवम प्रभावी कदम उठा रही है।
कृषि मंत्री ने इस दौरान रियाली तथा रे में लोगों को संबोधित किया तथा जनसमस्याओं को सुना । उन्होंने अधिकतर समस्यों का मौके पर ही निपटारा कर दिया। उन्होंने उपमंडल में बरसात से हुए नुकसान का शीघ्र आकलन तैयार करने के अधिकारियों को निर्देश भी दिए।
कृषि मंत्री तथा विधायक भवानी पठानिया ने रे स्थित वन विश्राम गृह परिसर में अर्जुन,आंबला तथा जामुन के पौधे भी लगाए।
इस मौके पर विधायक भवानी पठानिया ने कहा कि गत दिनों प्रदेश में घटित जल प्रलय के कारण व्यास नदी में आई भयंकर बाढ़ के कारण मंड क्षेत्र में धान, मक्की तथा सब्ज़ियों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। जिससे जहां कई लोग बेघर हुए हैं वहीं उनकी कीमती उपजाऊ भूमि भी पानी में बह गई है। इसके अतिरिक्त पुल भी टूट चुके हैं। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्र में भविष्य में व्यास नदी से होने वाले नुकसान के खतरे को देखते हुए पहले चरण में आठ स्थानों को चिन्हित कर तटीकरण कार्य को प्राथमिकता पर करने के लिए जल शक्ति विभाग द्वारा डीपीआर तैयार की जा रही है। इसके अतिरिक्त जिन लोगों का नुकसान हुआ है उनके लिए स्थाई पुनर्वास व मुआवजा देने के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है।
इस अवसर पर कृषि उपनिदेशक राहुल कटोच, बीडीओ सुभाष अत्री, कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनमोहन सिंह, लोक निर्माण, जल शक्ति , बिजली, वन, कृषि विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह की बेटी अनीता ने जीता कांस्य, हिमाचल का बढ़ाया मान : अंडर-20 कुश्ती में अनीता शर्मा का दमदार प्रदर्शन

साई हमीरपुर की खिलाड़ी ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम एएम नाथ। चम्बा : चंबा जिला की तहसील चुराह से ताल्लुक रखने वाली अनीता शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विपक्षी दल भाजपा ने किया सदन से वाॅकआउट – सीएम सुक्खू बोले- निष्पक्ष जांच होगी

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश पावर काॅरपोरेशन के महाप्रबंधक व चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत के मामले में गुरुवार को प्रदेश विधानसभा में भारी हंगामा हुआ। विपक्षी दल भाजपा ने इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री से विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां कंडाघाट क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल, बीएड छात्रों के प्रतिनिधिमंडल, नगर निगम शिमला आजीविका भवन के प्रतिनिधिमंडल और एमबीबीएस व बीडीएस के इच्छुक छात्रों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेलों से बढ़ता है समाज में समरसता व सौहार्द, इन्हें सहेज कर रखना हम सब का नैतिक कर्तव्य – डाॅ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने कहा कि मेले एवं त्यौहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं और इन्हें सहेज कर रखना...
Translate »
error: Content is protected !!