गोली आप नेता के भतीजे के माथे पर लगी : भाजपा नेता मारी थी गोली, मौके पर मौत

by

अमृतसर  ।  सुल्तानविंड इलाके में भाजपा नेता ने आम आदमी पार्टी के नेता के भतीजे को गोली मार दी। गोली आप नेता के भतीजे के माथे पर लगी, जिस कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात शुक्रवार देर शाम सुल्तानविंड इलाके की है। मरने वाले का नाम राजा है और वह आम आदमी पार्टी के नेता जयपाल सिंह का भतीजा  था। वह पेशे से सुनार था। बताया जा रहा है कि पैसों के लेनदेन के चलते हुए विवाद के दौरान गोली मारी गई।

आम आदमी पार्टी के पार्षद जयपाल सिंह ने बताया कि वह सुनार का काम करते है। इसी क्षेत्र का रहने वाला भाजपा नेता जयदीप सिंह  के साथ उनका पैसों का लेनदेन है। इसी के तहत जयदीप सिंह उनकी दुकान पर आया और किसी बात को लेकर बहस हो गई।

इसके बाद जयदीप सिंह ने अपनी पिस्तौल निकाल कर गोली चला दी। गोली जयपाल के भतीजे राजा के माथे पर लगी। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इससे पहले कि उसे अस्पताल ले जाया जाता उसकी मौत हो गई। जिसके बाद सूचना मिलते ही थाना बी डिवीजन पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री इतने घमंड में चूर हैं कि चुनाव जीतने के बाद कहा कि मैनें 98 प्रतिशत हिंदू राज्य में अपनी सरकार बनाई : कंगना रनौत

एएम नाथ : सराज  :  हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत ने सीएम सुक्खू को घमंडी बता दिया है। सराज मंडल के बालीचौकी में डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी केंद्र भवनों और स्कूल भवनों के निर्माण में लाई जाए तेजी– DC अपूर्व देवगन

लंबित पड़े निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने को किया निर्देशित चंबा, 21 नवंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम और सीएसआर के तहत निर्मित किया जा रहे आंगनबाड़ी केंद्र भवनों और स्कूल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं

एएम नाथ । शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिश्वत नहीं लेने पर पटवारी को कुर्सी से घसीटकर पीटा ..पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू कर दी है जांच : एसपी

एक मामले में झूठी रिपोर्ट तैयार करने का दबाव  बनाने का आरोप एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा जिले के सिल्लाघ्राट पटवार सर्कल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पटवारी को...
Translate »
error: Content is protected !!