पूरे शरीर पर लगवाता था नींबू : झांसा देकर युवती की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले तांत्रिक गिरफ्तार

by

मुरादाबाद :   मानसिक, घरेलू एवं औलाद न होने जैसी परेशानियां दूर करने का झांसा देकर युवती की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले तांत्रिक को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का कहना है कि वह इस तरह के अपराध में पहली बार में ही फंस गया। सीओ कोतवाली सुनीता दहिया ने बताया कि 13 जून को पटपट सराय की रहने वाली युवती ने शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। युवती ने बताया था कि उसकी दोस्त शानू के मोबाइल पर फोन आया। फोन पर बातचीत करने वाले ने अपना नाम कबीर बाबा बताया था। कबीर बाबा ने शानू को कहा था कि वह मानसिक-घरेलू-औलाद ना होना, जैसी परेशानियों से ग्रस्त महिलाओं का इलाज करता है। उनकी परेशानियां दूर करने के लिए विशेष पूजा कराता है।

विशेष पूजा कराने की बात कही  : शानू ने अपनी दोस्त पीड़ित युवती का नंबर देकर बात करने के लिए कहा था। युवती ने तांत्रिक को फोन किया तो उसने समस्याएं दूर कराने के लिए विशेष पूजा कराने को कहा। 30 हजार रुपये का खर्चा बताया। 15 हजार ऑनलाइन ही एडवांस ले लिए।  युवती से कहा कि तुमको अपने पूरे शरीर पर नींबू लगाने हैं। वीडियो कॉल पर मैं पूजा का तरीका बताऊंगा। आरोप है कि इसके बाद तांत्रिक ने वाट्सएप पर वीडियो कॉल की। अपने तरफ अंधेरा रखा। युवती के मोबाइल का कैमरा खुलवाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली।

इसके बाद उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर रुपयों की मांग करके ब्लैकमेल करने का प्रयास करने लगा। प्रभारी निरीक्षक उषा मलिक ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। इस दौरान आरोपी का नाम पता मिल गया। उपनिरीक्षक गौरव कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है। इसी मोबाइल में युवती की अश्लील वीडियो भी है।

पंजाब के तांत्रिक दानिश का चेला है कबीर बाबा :   प्रभारी निरीक्षक उषा मलिक ने बताया कि आरोपी मेरठ के मवाना के मोहल्ला तेहाई का रहने वाला मोहम्मद आकिब है, जो खुद को कबीर बाबा बताता है। वह पंजाब में तंत्र विद्या के माध्यम से लोगों को झांसा देकर ठगी करने वाले दानिश का चेला है। मोहम्मद आकिब हाई स्कूल तक पढ़ा लिखा है। वह फोन पर अपना नाम कबीर बाबा बताता है। उसका कहना है कि लंबे समय तक पंजाब के तांत्रिक दानिश के पास रहा है।

दानिश से ही उसने ठगी का तरीका सीखा था। वह पूजा अर्चना कराकर महिलाओं की परेशानियां दूर करने का भरोसा दिलाने के बाद अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता है।  मोहम्मद आकिब ने बताया कि वह तो पहली बार में ही फंस गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फिर भी इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। यह भी देखा जा रहा है कि किसी अन्य घटना में तो यह शामिल नहीं है। मामले में आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भिजवा दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस अधिकारी या कर्मचारी का वर्दी में वीडियो वायरल हुआ तो विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस की वर्दी के वायरल वीडियो को लेकर पुलिस प्रसाशन के और से बड़ा एक्शन लिया गया है। बता दें अब पुलिस कर्मचारी वर्दी पहनकर वीडियो नहीं बना सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू का भाजपा पर हमला: सत्ता में आए तो हिमाचल पर था 76,707 करोड़ का कर्ज, अनुराग ठाकुर पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री बोले- पिछली सरकार की देनदारियां भी मिलीं, कर्ज की किस्तें चुकाने के लिए लेना पड़ रहा नया कर्ज;  एएम नाथ। नादौन :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा की पिछली सरकार पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा की इस घड़ी में लोगों की राहत प्रदान देने के लिये वचनबद्ध, विकास कार्यों में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान : आशीष बुटेल

पंचरुखी, 18 जुलाई:- मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने आज मंगलवार को विकास खण्ड पंचरूखी के अंतर्गत पालमपुर विधान सभा क्षेत्र की 7 पंचायतों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों...
article-image
पंजाब

जिले को हरा-भरा बनाने के लिए 14 लाख से अधिक लगाए जाएंगे पौधे: डिप्टी कमिश्नर

राष्ट्रीय आम दिवस को समर्पित होशियारपुर मेें लगाए पौधे शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह हरियावल लहर के अंतर्गत बांटे जा रहे हैं नि:शुल्क पौधे आमों के बाग के लिए बागवानी विभाग की ओर से दी...
Translate »
error: Content is protected !!