विश्वविद्यालय और कालेजों में छात्र संघ चुनाव को जल्द बहाल किया जाएगा , इसके लिए विचार विमर्श किया जाएगा : मुख्यमंत्री सुक्खू

by

शिमला :   हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और कालेजों में छात्र संघ चुनाव (एससीए) को जल्द बहाल किया जाएगा। प्रदेश सरकार इस पर विचार कर रही है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला में पूर्व छात्र सम्मेलन ‘मैत्री’ में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कालेज और विश्वविद्यालय में बिना हिंसा के छात्र संघ चुनाव करवाए जाएं, इसके लिए सभी से विचार विमर्श किया जाएगा। उसके बाद ही सरकार इस दिशा में आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव को इसलिए बंद किया गया था कि क्योंकि हिंसा होती थी। उन्होंने कहा कि वह खुद भी छात्र राजनीति से निकले हैं इसलिए चुनाव होने चाहिए। इस पर सोच विचार के बाद फैसला लिया जाएगा।  पत्रकारों से मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की जल्द नियुक्ति की जाएगी। मौजूदा समय में जो कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे हैं उनका काम भी अच्छा है।

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए कंडाघाट में बनेगा शिक्षण संस्थान :  मुख्यमंत्री ने कहा कि सोलन जिला के कंडाघाट में दिव्यांग विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए शिक्षण संस्थान बनाया जाएगा। इसके लिए 45 बीघा भूमि का चयन किया गया है।  जल्द ही इसका निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। पहली कक्षा से लेकर कालेज तक की पढ़ाई यहां पर करवाई जाएगी। विद्यार्थियों की देखभाल की व्यवस्था भी होगी। इसके अलावा विदेशों में भी छात्रों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए सरकार प्रयास करेगी।

पूर्व छात्र एसोसिएशन के भवन को दो करोड़ रुपये :   मुख्यमंत्री ने पूर्व छात्र एसोसिएशन के भवन के लिए विश्वविद्यालय को दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इस भवन के निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा 35 लाख रुपये की राशि प्रदान कर चुके हैं। कुलपति प्रो. सतप्रकाश बंसल ने बताया ने बताया कि जेपी नड्डा की ओर से विश्वविद्यालय को 35 लाख की राशि मिल चुकी है। अब मुख्यमंत्री ने दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस पार्टी से सबंधित पंच की गोली मारकर हत्या : परिजनों ने थाने के बाहर शव रखकर दिया धरना – सरपंच सहित 7 लोगों पर पर मामला दर्ज

सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर गैंगस्टर मनी भिंडर ने ली जिम्मेदारी धर्मकोट :  मोगा जिले के धर्मकोट हलके के अंतर्गत आने वाले गांव भिंडर कलां में शनिवार सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*औद्योगिक क्षेत्र में लगाए जाएंगे 600 पौधे : उपायुक्त ने औद्योगिक क्षेत्र पंडोगा में किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

रोहित जसवाल।  ऊना, 30 जुलाई. औैद्योगिक क्षेत्र पंडोगा में बुधवार को वन विभाग के सौजन्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त जतिन लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जारी किए गए 460 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री सुक्खू

‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत तंगरोटी में सुनीं जन शिकायतें, टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में 28 करोड़ रुपये की पैट स्कैन मशीन लगाने की घोषणा एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौत के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती : लॉरेंस बिश्नोई के सोशल मीडिया से डाली पोस्ट गायक गिप्पी ग्रेवाल के आवास के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी लेते हुए

लॉरेंस बिश्नोई समूह ने शनिवार को कनाडा के वैंकूवर के व्हाइट रॉक इलाके में पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के आवास के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। फेसबुक पर लॉरेंस बिश्नोई नाम के...
Translate »
error: Content is protected !!