मतदाता सूची के सत्यापन के लिए सहयोग दें लोग : 21 अगस्त तक चलाया जा रहा निर्वाचक नामावली को शुद्ध व त्रुटि रहित बनाने के लिए विशेष अभियान- DC अपूर्व देवगन

by
चंबा 3 अगस्त :  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटि रहित व अद्यतन बनाए रखने के लिए बीएलओ के माध्यम से अपने मतदान क्षेत्र के अंतर्गत घर-घर जाकर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में विद्यमान प्रविष्टियों के सत्यापन का कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह विशेष कार्यक्रम 21 अगस्त तक चलेगा।
कार्यक्रम की गतिविधियों के तहत घर के मुखिया की सहायता से बूथ लेवल अधिकारी यह सुनिश्चित करेगा कि परिवार के समस्त सदस्य का नाम मतदाता सूची में दर्ज है तथा दर्ज समस्त सदस्यों का विवरण सही है। यदि निर्वाचक की प्रविष्टि में किसी प्रकार की कोई अशुद्धि हो तो उसे ठीक करवाने के लिए प्रारूप-8 के माध्यम से कार्यवाही की जाएगी।
अपूर्व देवगन ने बताया कि 1 अक्टूबर 2023 की अहर्ता तिथि के आधार पर पंजीकरण के लिए छूटे हुए योग्य नागरिकों की पहचान कर उनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इसके अतिरिक्त 1 जनवरी 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर भावी मतदाताओं के साथ-साथ ऐसे भावी मतदाता जो अगली तीन तिमाहियों 1 अप्रैल 2024, 1 जुलाई 2024 और 1 अक्टूबर 2024 को योग्य होंगे की भी जानकारी प्राप्त करेंगे।
कार्यक्रम में एक से अधिक स्थान पर दर्ज, मृत व स्थाई रूप से स्थानांतरित व दोहरे पंजीकृत मतदाताओं की पहचान कर उनके नाम मतदाता सूची में अपमार्जिन करने हेतु प्रारूप-7 के माध्यम से बीएलओ कार्रवाई करेंगे। इसी तरह इस दौरान मतदाता सूचियों में विद्यमान खराब गुणवत्ता वाली फोटो की पहचान कर संबंधित मतदाता से नवीनतम रंगीन फोटो प्राप्त कर प्रारूप – 8 के माध्यम से परिवर्तित करने की कार्यवाही करेंगे।
उपायुक्त ने समस्त जिला के नागरिकों से आह्वान भी किया है कि वे बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची के सत्यापन करने में पूर्ण सहयोग करें और इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

91 साल के पति पर पत्नी ने लगाए अवैध संबंध के आरोप : मामले पर कोर्ट ने जो कहा…उम्र के साथ प्रेम की रोशनी कम नहीं होती, बल्कि और उज्ज्वल होती

 केरल :   केरल हाईकोर्ट ने अवैध संबंध के आरोपों से गुस्सा होकर अपनी 88 साल पत्नी को चाकू मारने के आरोपी 91 साल के व्यक्ति को जमानत दे दी। मामले के अनुसार याचिकाकर्ता थेवन...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चार बच्चे हिमाचल प्रदेश में लापता – चंडीगढ़ और पंचकूला के : स्कूल ट्रिप पर गए थे कसौल, साथी ने ब्लैकमेल किया तो चारों हुए गायब

चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ और पंचकूला के चार बच्चे हिमाचल प्रदेश में लापता हो गए हैं। चारों बच्चे एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। इनमें से 2 बच्चे मौलीजागरां, एक ढकोली और एक बच्चा पंचकूला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय दल ने सराहे मंडी जिला प्रशासन के प्रयास ‘कैच द रेन’ अभियान तथा अमृत सरोवर निर्माण में किए शानदार कार्य की प्रशंसा

मंडी, 3 नवंबर। मानसून उपरांत गतिविधियों की समीक्षा को लेकर मंडी जिले के दौरे पर आए केंद्रीय दल ने जिले में ‘कैच द रेन’ अभियान तथा अमृत सरोवर निर्माण में किए शानदार कार्य के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका की राह पर कनाडा ! अप्रवासियों को वापस भेज देंगी’, पीएम पद की रेस में शामिल रुब्बी डल्ला का बड़ा ऐलान

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अवैध अप्रवासियों का मुद्दा सुर्खिंयों में छाया हुआ है। ट्रंप प्रशासन कोलंबिया और ब्राजील जैसे देशों से संबंधित अवैध अप्रवासियों को अमेरिका से वापस भेजा...
Translate »
error: Content is protected !!