फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर घूम रहा युवक गिरफ्तार : दुकान में बैठी एक युवती के साथ छेड़छाड़ की, दुकान मालिक ने विरोध किया तो खुद को बताया सीबीआई अधिकारी

by

जालंधर :  पुलिस ने गुरुवार देर शाम फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के कब्जे से सीबीआई का फर्जी आई-कार्ड भी बरामद हुआ है। पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक आई-कार्ड कहां से बनवाया था।  पुलिस के अनुसार, युवक मिलाप चौक के पास मोबाइल शॉप पर फोन रिपेयर कराने के लिए आया था। आरोप है कि इस दौरान उसने दुकान में बैठी एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। जब वहां मौजूद दुकान मालिक ने युवक का विरोध किया तो युवक ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया।

पुलिस के आने के बाद युवक माफी मांगने लगा। उसने कहा कि वह आज के बाद किसी महिला या लड़की के साथ छेड़छाड़ नहीं करेगा। साथ ही फर्जी आई-कार्ड के जरिए किसी को नहीं डराएगा।

वॉकी टॉकी और आई-कार्ड निकाला :  युवक ने जेब से वॉकी-टॉकी और सीबीआई का फर्जी आई-कार्ड निकालकर सामने रख दिया। आई-कार्ड पर युवक की पहचान कपूरथला के लखन का पड्‌डा निवासी मंजसप्रीत सिंह के तौर पर लिखी हुई थी। आई-कार्ड देखकर दुकानदार को युवक पर शक हो गया। इसके बाद दुकानदार ने तुरंत थाना डिवीजन नंबर-4 पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया।

 स्पेशल ऑफिसर रैंक लिखा था कार्ड पर :   युवक का कार्ड मंजसप्रीत सिंह के नाम से था। उस पर स्पेशल ऑफिसर रैंक लिखा था। जिसका एजेंट कोड HQ21297/5495 था। उक्त कार्ड पर जारीकर्ता का नाम भी मुहर लगा हुआ था और हस्ताक्षर भी थे। कार्ड पर जारीकर्ता का नाम जीके वर्मा लिखा हुआ था। कार्ड पर लगी फोटो में युवक के बाल छोटे थे और जब उसे हिरासत में लिया गया तो उसने पगड़ी पहन रखी थी।

 मामले की जांच कर रहे :  SHO हरदेव सिंह ने कहा कि उक्त युवक को हिरासत में जरूर लिया गया है, लेकिन फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इसमें केंद्रीय एजेंसी का नाम है। ऐसे में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मंदबुद्धि युवक का कुत्ते से करवाया कुकर्म : एससी कमीशन ने डीएसपी को किया तलब

जालंधर :  फिल्लौर में कुत्ते के साथ एक युवक की घिनौनी वीडियो बनाने का मामला सामने आया, जिस को लेकर बीत दिन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। शिकायत मिलने के बाद  एससी...
article-image
पंजाब

रोटरी आई बैंक तथा कार्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी तथा सिविल अस्पताल गढ़शंकर द्वारा नेत्रदान पखवाड़ा तथा लोगों को जागरुक किया

गढ़शंकर: 7 सितम्बर रोटरी आई बैंक तथा कोर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी होशियारपुर तथा सिविल अस्पताल गढ़शंकर द्वारा डा. रमन कुमार सीनियर मैडिकल अधिकारी की अगुवाई में सिविल अस्पताल गढ़शंकर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे राहुल गांधी-प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसद हिरासत में : CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन

 पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका, विपक्ष ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन रोकने का लगाया आरोप नई दिल्ली, 8 अक्तूबर: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में विपक्षी INDIA गठबंधन का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सोशल मीडिया पर दोस्ती : महिला से 13 लाख की ठगी, पीड़ित महिला ने साइबर पुलिस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज

धर्मशाला :  सोशल मीडिया पर दोस्ती कर जिला चंबा की एक महिला से 13 लाख की ठगी कर डाली और अब ठगी के बारे में पीड़ित महिला ने साइबर पुलिस थाना धर्मशाला में मामला...
Translate »
error: Content is protected !!