फ़ोर लेन और टनल्स वाला राज्य बना हिमाचल, प्राथमिकता के लिए नरेन्द्र मोदी का आभार : जयराम  ठाकुर

by
एएम नाथ। मण्डी :  नेता प्रतिपक्ष एवं जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दस साल के कार्यकाल में देश के साथ हिमाचल में भी ऐतिहासिक प्रगति हुई है। हिमाचल में सड़कों के विकास पर सर्वाधिकार होड़ दिया गया। जिसकी वजह से आज हम हिमाचल के लोगों के पीठ का बोझ उतार पाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पिछले 10 वर्षों में हिमाचल प्रदेश की रोड कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व विकास किया है। जयराम ठाकुर ने कहा की आज हिमाचल प्रदेश में चारों ओर 2 लेन और 4 लेन हाईवे बने हैं जिसके कारण हिमाचल में यात्रा का समय पहले के मुकाबले लगभग आधा रह गया है। इससे जनता के पैसे व समय दोनों की बचत हुई है और इसके साथ-साथ पूरे हिमाचल प्रदेश में विकास के एक नए युग की शुरूवात हुई है।
प्रधानमंत्री के इस सहयोग की वजह से आज हिमाचल को फ़ोर लेन और टनल्स वाले राज्य के रूप में जाना जा रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हिमाचल प्रदेश की जनता की तरफ़ से आभार।
जयराम ठाकुर ने कहा कि मोदी जी ने सदैव हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर माना है। “हिमाचल प्रदेश का विकास उनकी प्राथमिकताओं में हमेशा शीर्ष पर रहा है इसीलिए एक छोटे पहाड़ी राज्य को पिछले 10 वर्षों में उन्होंने इतना दिया है जो पहले अकल्पनीय था । रेल हो, सड़क हो या हवाई साधन तीनों में हिमाचल प्रदेश आज बेहद उन्नत है”।
जयराम ठाकुर ने कहा कि  “केवल सड़कों की बात हो तो पिछले 10 वर्षों में मोदी जी ने हिमाचल को कम से कम ₹50,000 करोड़ से ज्यादा की सड़कों की सौगात दी है। नितिन गड़करी ने बिह अगले एक वर्ष में हिमाचल की सड़कों पर लगभग ₹1 लाख करोड़ खर्च करने की गारंटी दी है। अभी हाल ही में हमीरपुर से अवाहदेवी चौक, धर्मपुर से लेकर मंडी तक 1200 करोड़ की सड़के मंजूर हुई हैं जिन पर तेजी से कार्य चल रहा है। अगले 6 से 7 महीनों में इस सड़क को पूरा कर लिया जाएगा जिससे हमीरपुर और मंडी के बीच यात्रा के समय में भारी कमी आएगी। इसी प्रकार सोलन और बिलासपुर जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग 205 पर कलार बाला गांव से नौनी चौक तक मौजूदा सड़क को पेव्ड शोल्डर के साथ फोर लेन में अपग्रेड करने हेतु लगभग 1245 करोड रुपए की स्वीकृति मिली है जिससे शिमला, कांगड़ा, धर्मशाला और मंडी के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इसके साथ ही दाड़लाघाट और एम्स के लिए भी कनेक्टिविटी में सुधार आएगा। एनएच 204 को भी फोरलेन किया जा रहा है जिससे हिमाचल के विकास में एक नया आयाम जुड़ेगा।
जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश हमेशा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता में रहा है। केंद्र में आते ही नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल को विशेष राज्य का दर्जा दिया। जिससे हिमाचल में केंद्र सरकार का सहयोग 90 प्रतिशत हो गया। इससे हिमाचल में विकास को गति मिली और हिमाचल में इंफ़्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति हुई इसी प्रगति की गारंटी के कारण देश और हिमाचल के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हैं और तीसरी बार उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाने जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक शिव मंदिर, बाथड़ी में की पूजा-अर्चना

रोहित जसवाल।  हरोली (ऊना), 15 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाथड़ी में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने ऐतिहासिक शिव मंदिर बाथड़ी में विधिवत पूजा-अर्चना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस थाना धर्मशाला को बेहतरीन कार्य करने पर मिला सम्मान : SI प्रताप चंद को प्रदेश भर में बेहतरीन कार्य करने वाले अन्वेषणाधिकारी और SI जसवीर को सर्वोतम डिटेक्टिव अधिकारी के रूप में किया सम्मानित

धर्मशाला, 04 नवंबर। सतर्कता सप्ताह के उपलक्ष्य पर विजिलेंस थाना धर्मशाला को प्रदेश भर में बेहतरीन कार्य करने पर शनिवार को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो राज्य मुख्यालय शिमला में सम्मानित किया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

16.91 लाख हुए हिमाचल में भाजपा के प्राथमिक सदस्य : सक्रिय सदस्यता 26 हज़ार पार

 एएम नाथ। चंडीगढ़ / शिमला : हिमाचल प्रदेश में भाजपा की संगठनात्मक स्थिति और सदस्यता का आंकड़ा बढ़ रहा है। राज्य में भाजपा के 16 लाख से अधिक प्राथमिक 26 हजार सक्रिय सदस्य हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करसोग में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त 41 पदों हेतू 11 और 12 सितम्बर को एसडीएम कार्यालय में होंगे साक्षात्कार

एएम नाथ। करसोग : बाल विकास परियोजना अधिकारी करसोग विपाशा भाटिया ने बताया कि बाल विकास परियोजना करसोग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सहायिका के 41 रिक्त...
Translate »
error: Content is protected !!