शिमला रिज मैदान पर मनाया जाएगा राज्य स्तरीय “हिमाचल दिवस समारोह” : राज्यपाल होंगे मुख्यातिथि

by
एएम नाथ, शिमला :   हिमाचल दिवस का राज्य स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2024 को ऐतिहासिक रिज मैदान पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, जिसमें मुख्यातिथि राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल होंगे।
यह जानकारी उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहां समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करने हुए दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आकर्षक परेड का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शिमला पुलिस, यातायात पुलिस, होमगार्ड, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड, एसडीआरएफ, भारतीय पुलिस रिज़र्व वाहिनी आदि शामिल रहेंगे, जिनका पूर्वाभ्यास 10 अप्रैल, 2024 से आरम्भ होगा।
इसी प्रकार, समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें हमीरपुर, सिरमौर, मण्डी और कांगड़ा जिला के उत्कृष्ट सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुति देंगे।
बैठक में बताया गया कि समारोह में हिमाचल प्रदेश पुलिस और हिमाचल होमगार्ड बैंड आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी निमंत्रण पत्र समय रहते भिजवा दिए जाए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के लिए बेहतर प्रबंध करने के निर्देश दिए।
अनुपम कश्यप ने समारोह स्थल पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा बेहतर सजावट सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
उपायुक्त ने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी तैयारियां तय समय सीमा तक पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। बैठक का संचालन सहायक आयुक्त गोपाल चंद शर्मा ने किया।
बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, उपमण्डलाधिकारी (शिमला ग्रामीण) कविता ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी (शिमला शहरी) भानु गुप्ता, जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बस बनी आग का गोला , 13 यात्री जिंदा जले, 20 गंभीर : आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा

विजयवाड़ा : आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में गुरुवार तड़के बड़ा हादसा हुआ है। रायवरम के पास मार्कपुरम मंडल में एक निजी बस और बजरी से लदे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गंगडूही के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह विधायक संजय रत्न ने शिरकत की : 2 करोड़ से बनेगी गगडूही की साइंस लैब : संजय रत्न

विधायक संजय रत्न ने पुरस्कृत किए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मे वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह राकेश शर्मा , ज्वालामुखी / तलवाड़ा :  विधायक संजय रत्न ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गंगडूही के वार्षिक...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पुनीत महाजन । चंडीगढ़, 22 मई :  द एनवायरमेंट सोसाइटी ऑफ इंडिया, चंडीगढ़ द्वारा अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर लोगों को प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार ने संभाला कार्यभार

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया व सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दी बधाई एएम नाथ। शिमला : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार आज (रविवार) दोपहर बाद शिमला स्थित राजीव भवन में...
Translate »
error: Content is protected !!