फील्ड में जाकर जनसमस्याओं की वास्तविकता समझें अधिकारी: विधायक कैप्टन रणजीत सिंह

by

जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में विधायक ने दिए निर्देश, अध्यक्ष ने भी की अपील
एएम नाथ। हमीरपुर 07 अगस्त। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक बुधवार को परिषद के सम्मेलन हॉल में आयोजित की गई, जिसमें सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। परिषद की अध्यक्ष बबली देवी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विभिन्न सदस्यों की ओर से उठाए गए मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की गई।
इस अवसर पर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि जिला परिषद का एक सदस्य 15 से 18 ग्राम पंचायतों का जनप्रतिनिधि होता है और उसके द्वारा उठाए गए मुद्दे सीधे तौर पर आम जनता से जुड़े होते हैं। सभी अधिकारियों को इन मुद्दों को गंभीरता के साथ लेना चाहिए तथा इनके निवारण के लिए त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से फील्ड विजिट करें। उन्होंने कहा कि मौके पर जाकर ही जनसमस्याओं की वास्तविकता का पता चलता है तथा उसका निवारण बेहतर ढंग से किया जा सकता है। उन्होंने पर्यावरण के संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण की अपील भी की। कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि आचार संहिता की अवधि की समाप्ति के बाद प्रदेश सरकार विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं को तेजी से क्रियान्वित कर रही है। इसमें पंचायत जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी बहुत जरूरी है।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी ने भी सभी अधिकारियों से कहा कि वे परिषद के सदस्यों की ओर से उठाए गए सभी मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई करें तथा फोन कॉल्स के माध्यम से की गई शिकायत या सुझाव को भी गंभीरता से लें।
बैठक के दौरान विभिन्न सदस्यों ने पेयजल समस्या, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, स्वास्थ्य सेवाओं और आम लोगों से जुड़ी कई अन्य समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की। परिषद की आय-व्यय को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई।
एडीएम एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल चौहान ने सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि बैठक में उठाए गए मुद्दों के संबंध में विभागीय अधिकारी त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने इस दिशा में सभी अधिकारियों को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत अधिकारी एवं जिला परिषद की सचिव शशिबाला ने बैठक का संचालन किया तथा परिषद के सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों के बारे में विभिन्न विभागों की ओर से प्राप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इससे पहले, सभी सदस्यों ने कैप्टन रणजीत सिंह को विधायक निर्वाचित होने पर बधाई दी तथा उन्हें परिषद की ओर से सम्मानित भी किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पांवटा साहिब में डिवाइन विजडम स्कूल माजरा के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल : राज्यपाल ने विद्यार्थियों के समग्र विकास पर बल दिया

पांवटा साहिब : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल आज सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में डिवाइन विजडम स्कूल माजरा के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिटायर SDO से 82 लाख रुपये की ठगी…फेसबुक से लिंक मिला, मोटे मुनाफे का लालच और फिर वही कहानी

रोहित जसवाल।/एएम नाथ। हमीरपुर :  हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. हाल ही में हमीरपुर जिले में एक सेवानिवृत्त एसडीओ से 82 लाख रुपये की ठगी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लव जिहाद : खुद को हिंदू बताता रहा इशाक अली -पीड़िता गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

एएम नाथ।  नालागढ़  :  जिला सोलन के नालागढ़ में एक युवती से दुराचार कर उसे गर्भवती करने के मामले में पुलिस ने आरोपी इशाक अली को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी को अब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रायपुर सहोड़ां व वनगढ़ में लगभग एक करोड़ रूपये की लागत से सड़कों का होगा सुधारीकरण: सत्ती

ऊना: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत रायपुर सहोड़ां व वनगढ़ के फत्तेवाल क्षेत्र में लगभग एक करोड़ रूपये की लागत से सम्पर्क सड़कों के सुधारीकरण के कार्यों...
Translate »
error: Content is protected !!