रायपुर सहोड़ां व वनगढ़ में लगभग एक करोड़ रूपये की लागत से सड़कों का होगा सुधारीकरण: सत्ती

by

ऊना: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत रायपुर सहोड़ां व वनगढ़ के फत्तेवाल क्षेत्र में लगभग एक करोड़ रूपये की लागत से सम्पर्क सड़कों के सुधारीकरण के कार्यों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर रायपुर सहोड़ां में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वनगढ़ के फतेहवाल क्षेत्र में लगभग 55 लाख रूपये की लागत से चार अलग-अलग सम्पर्क स़ड़कों का निर्माण तथा रायपुर सहोड़ां में लगभग 29 लाख रूपये की लागत से सम्पर्क सड़कों का नवीनीकरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण स्तर पर सड़क नेटवर्क को सुदृध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही रायपुर सहोड़ां के तालाब का जीर्णोद्धार किया जायेगा जिसके लिए 58 लाख रूपये का प्राकलन तैयार कर लिया गया है।
सतपाल सत्ती ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में ऊना विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में सड़क, शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, कृषि सहित अन्य क्षेत्रों में आधारभूत ढांचों को विकासित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की सुविधा के लिए गलियों, नालियों को पक्का किया जा रहा है। इसके अलावा शिक्षण संस्थानों के भवनांे का सुधारीकरण व सौंदर्यकरण किया गया है।
उन्होंने कहा कि ऊना में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर पर 450 करोड़ रूपये खर्च किए जायेंगे, जिसमें 120 करोड़ रूपए से अत्याधुनिक मैडिकल उपकरण स्थापित किए जायेंगे, ताकि मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ के स्तर की चिकित्सा सुविधाएं ऊना में ही प्राप्त हो सकें।
सतपाल सिंह सत्ती ने लोगों को कोरोना महामारी के प्रति सजग रहने, उचित दूरी, मास्क व सेंनेटाईजर का उपयोग सुनिश्चित करने का आहवान किया ताकि इस कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने सभी लोगों से कोरोना महामारी से बचाव हेतू टीकाकरण करवाने की अपील भी की।
इससे पूर्व भाजपा मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने ऊना विधानसभा क्षेत्र में चल रहें विकास कार्यों की जानकारी भी दी।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, बीडीसी सदस्य कांता देवी, रायपुर सहोडां के प्रधान रोहित कुमार, उप प्रधान हरजीत सिंह, राकेश कुमार, नरेंद्र, सहित विभागीय अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कॉलेजों में ‘नई शिक्षा नीति’ का आगाज : छात्र अब चुन सकेंगे 3 या 4 साल की डिग्री, अधिसूचना जल्द जारी होगी

एएम नाथ । शिमला : हिमाचलप्रदेश के कॉलेजों में जहां छात्रों की संख्या कम होगी, वहां तीन वर्षीय डिग्री और जहां संख्या अधिक होगी, वहां चार वर्षीय डिग्री कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। सहपाठ्यक्रम गतिविधियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरंगानी में मजदूर दिवस पर श्रमिकों का एकजुटता प्रदर्शन, अधिकारों की रक्षा का संकल्प

बैरा स्यूल परियोजना में मजदूर दिवस पर गूंजा संघर्ष का स्वर, दुनी चंद की बहाली की मांग तेज शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, यूनियन की चेतावनी, मांगें नहीं मानीं तो होगा बड़ा आंदोलन एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने राष्ट्र को संगठित करने में निभाई अहम भूमिका – DC राघव शर्मा

अधिकारियों व कर्मचारियों की दिलाई राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ ऊना, 31 अक्तूबर – लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाई गई। उपायुक्त राघव शर्मा ने उपायुक्त...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सड़क पर कूड़ा बीनने वाले पूर्व IPS को मिलेगा पद्मश्री

चंडीगढ़ :  पिछले साल एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इमसें एक 88 वर्षीय बुजुर्ग चंडीगढ़ की सड़क पर कचरा बीनते दिखे। वे इस उम्र में हर रोज सड़क से कचरा उठाकर...
Translate »
error: Content is protected !!