भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण 3 जनवरी से 17 जनवरी तक आरंभ

by
एएम नाथ। चम्बा  :   भारतीय स्टेट बैंक के निदेशक मनीष कुमार रजक ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बालु में 03 से 17 जनवरी तक 13 दिनों के लिए सॉफ्ट टॉयज मेकर व सेलर का प्रशिक्षण आरंभ किया गया है इस प्रशिक्षण में भिन्न-भिन्न गांवों से 35 युवतियों का चयन किया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि आरसेटी में प्रशिक्षुओं को आगे कार्य करने व् ऋण लेने के बारे जानकारी प्रदान की गई।
उन्होंने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बालु चंबा के प्रशिक्षकों द्वारा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सॉफ्ट टॉयज बनाने व बेचने के प्रशिक्षण के अतिरिक्त उन्हें बैकों से संम्बधित विभिन्न योजनाओं और वित्तिय साक्षरता और स्टेट बैंक की शाखा में खाते खोलने के बारे मे जागरुक किया गया। इस प्रशिक्षण में बैंक के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टा तस्करी में तहसील वेल्फेयर आफिसर अरेस्ट : कैसे करता था तस्करों की सहायता…..जानिए

एएम नाथ। शिमला :  शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी के नेटवर्क में शामिल एक तहसील वेल्फेयर आफिसर को गिरफ्तार किया है। शिमला पुलिस ने शाह गैंग के बाद अब गुरमीत गैंग का भंडाफोड़ किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर में 200 साल पुराना गिरड़ माता का मंदिर जला, मूर्तियों को भी नुकसान

एएम नाथ। चम्बा (भरमौर) : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अधीन आती ग्राम पंचायत खुंदेल के गिरड़ नामक स्थान पर 200 साल पुराना गिरड़ माता मंदिर अग्निकांड की भेंट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेतृत्व किसी पद से नहीं, साथियों के विश्वास से जन्म लेता : डॉ. हँस राज

चुराह की हर मातृ-शक्ति, हर परिवार और हर युवा के लिए जो आवश्यक है, वही हमारी प्राथमिकता : डॉ. हँस राज एएम नाथ। चम्बा :  नेतृत्व किसी पद से नहीं, साथियों के विश्वास से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा भारती बीएड कॉलेज समूर कलां में मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस – बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

रोहित जसवाल। ऊना, 24 जनवरी – शिक्षा भारती बीएड कॉलेज समूर कलां में शुक्रवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) ऊना नरेंद्र कुमार ने की। डीपीओ नरेंद्र...
Translate »
error: Content is protected !!