सांवरिया कर दो बेडा पार.. जैसे भजनों पर थिरकते रहे भक्त : पंचकूला के गीता मंदिर में हुआ भजन संध्या का भव्य आयोजन

by

ट्राइसिटी सहित हरियाणा पंजाब से 25 से ज्यादा गायक गायिकाओं ने लिया भाग

पुनीत महाजन। पंचकूला/चंडीगढ़ : सांवरिया कर दो बेडा पार… और तूने मुझे बुलाया शेरावालिए जैसे भजनों पर भक्त कई घंटों तक थिरकते रहे। मौका था ट्राइसिटी के प्रसिद्ध एवरग्रीन फ्रेंड्स म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आयोजित तीसरी भजन संध्या का ,जिसका आयोजन पंचकूला के सेक्टर 11 स्थित गीता मंदिर में किया गया था। सोमवार को देर रात तक चली इस भजन संध्या में ट्राइसिटी सहित हरियाणा और पंजाब से 25 से ज्यादा प्रसिद्ध गायक गायिकाओं ने भाग लिया।
भजन संध्या में आयोजक राधाकृष्ण भक्त प्रेम सागर गुप्ता ने तुने मुझे बुलाया..और सियाराम भक्त राजकुमार ने सांवरिया कर दो बेडा पार..जैसे भजन सुनाए,जिसपर भक्त भक्ति सागर में डुबकी लगाते हुए आनंद की अनुभूति महसूस कर रहे थे। इसके अलावा विशेष रूप से पहुंचे राकेश मित्तल और शांति स्वरूप सिंगला ने भजनों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।
इसी तरह से कमला देवी, शनाया, कंचन भल्ला, वेद बागड़ी, सोनिया पांचाल, नरेश सैनी, नवजोत, शिवानी सिंगला, मनप्रीत,सुषमा रावल, अनिरुद्ध, प्रवीण गर्ग, मधु शर्मा, अनुपम गुप्ता, अरुण अरोडा,आशा धीमान, अनिल मक्कड, स्वीटी तथा प्रीती सहित अन्य कलाकारों ने सांवरे को दिल में…,श्री राम जानकी बैठें हैं, मुझे तूने दाता जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया और भक्त भक्ति भाव से ओतप्रोत होकर आनंद की अनुभूति महसूस कर रहे थे।
आयोजकों ने बताया कि इस धार्मिक कार्यक्रम का मंच संचालन कंचन भल्ला ने बखूबी निभाया। कार्यक्रम के दौरान छोटी बच्ची शनाया के द्वारा केक भी काटा गया। इस दौरान भक्तों को चाय पानी एंव बढिय़ा रिफ्रेशमैंट वितरित किया गया और अंत में प्रसाद वितरित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

माहवारी से संबंधित  प्रचलित  गलत भ्रांतियां  को  दूर करने के लिए जानकारी एवं जागरूकता  गतिविधियां महत्वपूर्ण  : ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को कार्य योजना तैयार करने के DC मुकेश रेपसवाल ने दिए निर्देश

अपराजिता  मैं  चंबा की” कार्यक्रम के तहत  कार्यशाला आयोजित एएम नाथ। चंबा, 9 सितंबर : उपायुक्त मुकेश  रेपसवाल की अध्यक्षता में आज “अपराजिता  मैं  चंबा की” कार्यक्रम के तहत  किशोरियों एवं महिलाओं में माहवारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिंदी दिवस के अवसर पर सुन्नी में राजभाषा हिंदी भाषायी प्रतियोगिता आयोजित : महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र मेहता ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत

एएम नाथ।  शिमला 14 सितंबर – राजभाषा हिंदी भाषायी प्रतियोगिता समारोह दिवस 2024 अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय सुन्नी मैं आज हिंदी भाषा विभाग द्वारा राजभाषा हिंदी भाषायी प्रतियोगिता समारोह दिवस मनाया गया। समारोह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*सेब की बर्फी बन रही खास, पहुंच रही दिलों के पास : जय देवता जाबल नारायण स्वयं सहायता समूह बना रहा सेब की बर्फी

हर महीने 35 हजार रुपये की बर्फी बेच रहा समूह….आर्गेनिक तरीके से बनकर तैयार होती है सेब की बर्फी एएम नाथ :  शिमला ।  हिमाचल प्रदेश का जिला शिमला जहाँ एक ओर अपनी प्राकृतिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने गृह जनपद हमीरपुर के पवित्र दियोटसिद्ध मंदिर में की पूजा-अर्चना

हमीरपुर : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गृह जनपद हमीरपुर के पवित्र दियोटसिद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि बाबा बालकनाथ जी की अनुकंपा से हमारी धरती हरियाली, खुशहाली तथा शांति से सजी...
Translate »
error: Content is protected !!