फेक न्यूज पर भी कमेटी करेगी कार्रवाई : एमसीएमसी विज्ञापन और पेड न्यूज पर रखेगी कड़ी नजर-सुमित खिमटा

by
नाहन 24 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गठित जिला मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मॉनिटरिग कमेटी (एमसीएमसी) विज्ञापनों और पेड न्यूज पर कड़ी नजर रखेगी। उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक विज्ञापनों एवं पेड न्यूज का खर्चा एक्सपेंडिचर कमेटी के माध्यम से प्रत्याशियों के खातों में जोड़ा जायेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा आज शनिवार को नाहन में एमसीएमसी की जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
सुमित खिमटा ने कहा कि चुनाव के दौरान सभी राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों द्वारा भारतीय चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मॉनिटरिग कमेटी के दिशा निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रिंट मीडिया, इलैक्ट्रानिक मीडिया में दिये जाने वाले विज्ञापन तथा अन्य संदेशों का प्री-सर्टिफिकेशन अनिवार्य है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राजनैतिक दल अथवा उसके प्रत्याशी द्वारा चुनाव में जारी होने वाले विज्ञापन की पूर्व अनुमति एमसीएमसी कमेटी से ली जानी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रत्याशियों की पेड न्यूज पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी और यदि पेड न्यूज का कोई मामला संज्ञान में आता है तो उस पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी।
उन्होंने दूरसंचार कंपनियों को चुनाव के दौरान राजनैतिक दलों अथवा प्रत्याशियों द्वारा बल्क टेक्स्ट और वॉयस मैसेज प्रसारण के दौरान चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित गाईडलाईन की अनुपालना करने तथा इनकी जानकारी एममसीएमसी को देने के निर्देश भी दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन के दौरान प्रकाशित एवं प्रसारित होने वाले संभावित फेक न्यूज पर भी एमसीएमसी कड़ी निगरानी रखेगी और नियमानुसार कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि पैंफलेट, पोस्टर आदि पर उसके मुद्रक व प्रकाशक का नाम प्रकाशित करवाना अनिवार्य है।
जिला लोक सम्पर्क अधिकारी एवं सदस्य सचिव एमसीएमसी ममता नेगी ने बैठक का संचालन करते हुए कमेटी के विभिन्न कार्यों की विस्तार से जानकारी प्रदान की।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल. आर. वर्मा, एसडीएम सलीम आजम, तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार सूरत पुंडीर, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी मोहन राकेश, एसडीओ बीएसएनएल शलिनी सिंह, आयकर निरीक्षक जगन नाथ व समिति के अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के दो लड़ाकू विमानों को गिराया

आपरेशन सिंदूर अपडेट्स: मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, भारतीय वायुसेना ने एक महत्वपूर्ण सैन्य सफलता प्राप्त की है। भारत ने पाकिस्तान के दो अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के आप विधायकों से अरविंद केजरीवाल बोले, ‘फिर दिल्ली में…’, पढ़ें बैठक की इनसाइड स्टोरी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की करारी हार के बाद पंजाब में हलचल शुरू हो गई है. इस बीच आप विधायकों की दिल्ली में बैठक हुई. ये बैठक आप के राष्ट्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 किलो भार लेकर 100 मीटर दौड़ना होगा : पशु मित्र भर्ती करेगी सुक्खू सरकार, 4 घंटे काम, 5000 मानदेय

एएम नाथ ।शिमला।  सुख्खू सरकार अब पशु मित्र भर्ती करने जा रही है। पशुपालन विभाग में 500 पदों पर यह भर्ती होगी। मल्टी टास्क वर्कर के तौर पर इनकी सेवाएं विभाग में ली जाएंगी।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सेना भर्ती कार्यालय शिमला की वर्ष 2024-25 की भर्ती रैली रामपुर बुशहर में सम्पन्न : शिमला, सिरमौर, सोलन व किन्नौर के युवाओं ने जमकर बहाया पसीना – कर्नल पुष्विन्दर कौर

रोहित भदसाली। शिमला 09 सितम्बर – रामपुर बुशहर में 03 सितम्बर से 09 सितम्बर तक अग्निवीर भर्ती का आयोजन सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा किया गया । इस भर्ती रैली में सेना भर्ती कार्यालय...
Translate »
error: Content is protected !!