सेना भर्ती कार्यालय शिमला की वर्ष 2024-25 की भर्ती रैली रामपुर बुशहर में सम्पन्न : शिमला, सिरमौर, सोलन व किन्नौर के युवाओं ने जमकर बहाया पसीना – कर्नल पुष्विन्दर कौर

by
रोहित भदसाली। शिमला 09 सितम्बर – रामपुर बुशहर में 03 सितम्बर से 09 सितम्बर तक अग्निवीर भर्ती का आयोजन सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा किया गया । इस भर्ती रैली में सेना भर्ती कार्यालय शिमला के अधिकारियों के साथ मुख्यालय 136 इन्फेट्री ब्रिगेड ग्रुप, मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, (हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और केन्द्र शासित चण्डीगढ़ ) सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर, चरखी दादरी, मंडी, हिसार और हमीरपुर के अधिकारी एवं सभी रैंक के अधिकारीयों ने अपना अह्म योगदान दिया और भर्ती रैली को उत्तम ढंग से सम्पन्न करवाया।
भर्ती निदेशक, कर्नल पुष्विंदर कौर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती वर्ष 2024-25 की प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों का पंजीकरण 13 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक हुआ था और सामान्य प्रवेश परीक्षा 22 अप्रैल से 03 मई 2024 तक विभिन्न परीक्षा केन्द्रो में करवाई गई। सामान्य प्रवेश परीक्षा का परिणाम 28 मई 2024 को घोषित हुआ था । परिणाम घोषित होने के बाद रैली के लिए चयनित युवाओं को दस्तावेज जांच के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला बुलाया गया ।
भर्ती निदेशक ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली रामपुर बुशहर में उम्मीदवारों ने भर्ती प्रक्रिया में बढ़ चढ़कर भाग लिया । इस भर्ती रैली में शिमला, सिरमौर, सोलन व किन्नौर के युवा सम्मिलित हुए। इस दौरान उम्मीदवार शारीरिक योग्यता परीक्षा जिसमें 1.6 किलोमीटर दौड़, पुल-अप्स, 09 फीट लम्बी कूद, जिग-जैग बैलेसिंग टेस्ट और शारीरिक माप परीक्षा, दस्तावेजीकरण, मेडिकल आदि विभिन्न चरणों से गुजरे।
उन्होंने बताया कि भर्ती रैली में सम्मिलित युवा इस दौरान सेना द्वारा दी गई सुविधाओं से संतुष्ट नज़र आये। उन्होंने बताया कि इस भर्ती रैली के परिणाम उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ई-मेल आईडी पर साझा किये जायेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खेती कानूनों के खि़लाफ़ केंद्र सरकार खिलाफ गाँव सतौर से विशाल ट्रैक्टर मार्च कानून रद्ध होने तक केंद्र के खि़लाफ़ किसान डटे रहेंगे आगू

होशियारपुर  :   केंद्र की भाजपा सरकार की तरफ से बनाऐ गए खेती कानूनों को रद्ध करवाने के लिए जहाँ दिल्ली की सीमाओं पर किसान जत्थेबंदियों के नेतृत्व में लगातार संघर्ष किया जा रहा है...
article-image
पंजाब

कांग्रेस छोड़ना गलती थी मेरी – दलवीर सिंह गोल्डी की कांग्रेस में वापसी की घोषणा

संगरूर :  संगरूर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपनी राजनीतिक गलती स्वीकार की। गोल्डी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस छोड़ने का निर्णय उनके लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जंतर-मंतर पर जाति आधारित आरक्षण के विरोध में जुटे युवा, आज बढ़ सकती है भीड़; दिल्ली पुलिस अलर्ट

नई दिल्ली। जाति आधारित आरक्षण के विरोध में शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में युवा जुटे। प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण व्यवस्था का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति को बनाने की मांग...
हिमाचल प्रदेश

परोईयां कलां से घरवासड़ा के लिए तैयार किया जा रहा ट्रैकिंग रूटः वीरेंद्र कंवर

ऊना : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने परोईयां में जनसमस्याएं सुनते हुए बताया कि प्रत्येक पंचायत में हर साल पांच बड़े काम किए जाऐंगे जिनकी...
Translate »
error: Content is protected !!