फोटोयुक्त मतदाता सूचियों की सत्यापन प्रक्रिया का कार्य 21 अगस्त तक चलेगा – DC राघव शर्मा

by
ऊना, 1 अगस्त – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटि रहित व अद्यतन बनाए रखने के उद्देश्य से फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में विद्यमान प्रविष्टियों के सत्यापन का कार्यक्रम आरम्भ किया जा चुका है जोकि 21 अगस्त, 2023 तक चलेगा। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत बीएलओ द्वारा अपने-अपने मतदान क्षेत्र के अंतर्गत घर-घर जाकर प्रविष्टियों का सत्यापन किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सत्यापन कार्यक्रम में घर के मुखिया की सहायता से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम मतदाता सूची में दर्ज है तथा सभी सदस्यों का विवरण भी सही है। प्रविष्टि में अशुद्धि पाए जाने पर निर्वाचन विभाग प्रारूप-8 के माध्यम से कार्यवाही करेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 01 अक्तूबर, 2023 की अहर्ता तिथि के आधार पर मतदाता सूचियों में पंजीकरण के लिए छूटे हुए पात्र नागरिकों की पहचान कर उनके नाम को मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। अभियान के दौरान मतदाता सूचियों में खराब गुणवत्ता की फोटो की पहचान कर सम्बंधित मतदाता से नवीनतम रंगीन फोटो प्राप्त कर उन्हें अपडेट किया जायेगा। उन्होंने बताया कि एक से अधिक स्थान पर दर्ज मृत्यु व स्थायी रूप से स्थानांतरण या दोहरे पंजीकृत मतदाताओं की पहचान कर उनके नाम मतदाता सूची से अपमार्जिन करने हेतु उचित कार्यवाही की जाएगी।
राघव शर्मा ने बताया कि 01 जनवरी, 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर योग्य भावी मतदाताओं के साथ-साथ ऐसे भावी मतदाता जो 01 अप्रैल, 2024, 01 जुलाई, 2024 तथा 01 अक्तूबर, 2024 को योग्य होंगे उनकी भी जानकारी प्राप्त की जाएगी। उन्होंने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं की पहचान, मतदान केंद्र भवन की फोटो व जानकारी अपलोड करना तथा मतदान केंद्र की जनसंख्या की जानकारी प्राप्त की जाएगी।
उन्होंने जिला के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा मतदाता सूचियों के सत्यापन में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

*हरोली में विकास का निर्णायक दौर, बल्क ड्रग पार्क के 900 करोड़ के टेंडर ….राजीव गांधी वन संवर्धन योजना से पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण रोजगार को मिलेगा बढ़ावा : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री*

रोहित जसवाल।  ऊना, 10 अगस्त. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और वन प्रबंधन में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए राजीव गांधी वन संवर्धन योजना शुरू की है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जानें कौन है बच्चे का पिता? अतीक अहमद की बेवा बीवी शाइस्ता परवीन हुईं प्रेग्नेंट : चेले ने पीठ पर घोंपा छुरा

नई दिल्ली।  सोशल मीडिया पर अतीक अहमद की फरार बीबी शाइस्ता परवीन और गुड्‌डू मुस्लिम टॉप ट्रेंड में है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि ओडिशा के अंगोल जिले से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक सचिवों के साथ की हाई लेवल मीटिंग : मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लंबित विकासात्मक परियोजनाओं को प्राथमिकता पर पूरे करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी सचिवों को लक्ष्य निर्धारित कर अपने विभागों की परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को इनका अधिक से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनआरएसटी सेंटर घालूवाल में DC ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश बच्चों संग किया आत्मीय संवाद

रोहित जसवाल।  ऊना, 15 जुलाई. गैर-आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र (एनआरएसटीसी) घालूवाल में मंगलवार को एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षा सुधार समिति ईसपुर के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में उपायुक्त ऊना...
Translate »
error: Content is protected !!