फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट, स्टीवार्ड और रूम अटेंडेंट के भरे जायेंगे 6 पद : 23 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय मशोबरा में होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

by
एएम नाथ।  मशोबरा :  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला द्वारा स्टर्लिंग हॉलीडेज रिसोर्ट, कुफरी शिमला के लिए फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट, स्टीवार्ड और रूम अटेंडेंट के 6 पदों के लिए 23 दिसंबर, 2025 को उप – रोज़गार कार्यालय मशोबरा में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इन सब पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता बारहवीं, ग्रेजुएशन या होटल मैनेजमेंट पास होनी चाहिए, आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। इन पदों के लिए पुरुष व महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। जो इच्छुक उम्मीदवार इन पदों से संबंधित योग्यता रखता हो, अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज़ों व रिज्यूम सहित 23 दिसंबर, 2025 को उप – रोज़गार कार्यालय मशोबरा में प्रातः 10 बजे पहुंचना सुनिश्चित करे।
उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है और जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वह संबंधित साईट eemis.hp.nic.in पर जा कर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए 94182-10532 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चौड़ा मैदान में धरना दे रहे युवाओं से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : लीगल ओपेनियन, लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद भी रोका रिज़ल्ट : जयराम ठाकुर

जांच के नाम पर रिज़ल्ट अटका कर युवाओं को भटकने पर मज़बूर कर रही है सुक्खू सरकार एएम नाथ। शिमला नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व सरकार द्वारा चलाई जा रही भर्ती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने कुष्ठ रोग और रोगियों के प्रति भेदभाव समाप्त करने की दिलाई शपथ

आईटीआई में मनाया कुष्ठ रोग निवारण दिवस, छात्रों और अध्यापकों को दिलाई शपथ एएम नाथ। शिमला : कुष्ठ रोग निवारण दिवस के उपलक्ष में आज यहां उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप द्वारा...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आईआईआईटी ऊना के 8वें दीक्षांत समारोह में 206 विद्यार्थी हुए दीक्षित …..हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल

प्रधानमंत्री के “सबका प्रयास” के संकल्प को नई ऊर्जा व दिशा प्रदान करेंगे युवा इंजीनियर : कविंद्र गुप्ता आपदा प्रबंधन, कृषि और जल संरक्षण में नवाचार पर जोर रोहित जसवाल।  ऊना, 3 सितंबर. हिमाचल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ABVP के गौरव वीर सोहल बने अध्यक्ष : गौरव वीर सोहल ने 2953 वोट लेकर जीत की हासिल

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी के चुनाव में एबीवीपी की ओर से जीत दर्ज कर ली गई है। पहली बार एबीवीपी से गौरव वीर सोहल ने 2953 वोट लेकर जीत हासिल की है। वहीं, वाइस...
Translate »
error: Content is protected !!