बकलोह के शहीद राजीव राणा को राष्ट्रीय समर स्मारक में मिला सम्मान 

by
एएम नाथ। चंबा :
गत दिनों 26 जनवरी को देश के लिए सर्वोच्व बलिदान देने वाले भटियात उपमंडल के चिलामा गाँव के शहीद राजीव राणा की माँ हेमा राणा को बैटल कैजुअल्टी अवार्ड से नवाजा गया।
राष्ट्रीय समर स्मारक या युद्ध स्मारक भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली के इंडिया गेट के आसपास के क्षेत्र में अपने सशस्त्र बलों को सम्मानित करने के लिए बनाया गया एक स्मारक है । भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 फरवरी 2019 को इंडिया गेट के पास 44 एकड़ में बना नेशनल वॉर मेमोरियल राष्ट्र को समर्पित किया।
राष्ट्रीय समर स्मारक में नेवल आर्मी के अधिकारियों के द्वारा इस अवार्ड को दिया गया। बकलोह के चिलामा गाँव के स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह राणा के बेटे शहीद राजीव राणा 4/4 जी आर में भर्ती हुए थे। राजीव राणा अपनी दो साल के सर्विस के दौरान 22 वर्ष की उम्र मे 2 दिसंबर 1993 को पुंछ के रजोरी सेक्टर में रात के 11 बजे आर पार की लड़ाई में दुश्मनों से लोहा लेते हुए देश के लिए शहीद हो गए थे।
इस दौरान उन्होंने अपनी राईफल से कई दुश्मनों को मार गिराया और अंत में अपने सीने पर गोली खाते हुए देश के लिए अपनी जान को न्योछावर कर दिया। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के द्वारा उनकी माता हेमा राणा को बैटल कैजुअल्टी अवार्ड से नेवल आर्मी के अधिकारीयों द्वारा नवाजा गया।
उन्होंने अपने बेटे को नेशनल वॉर मेमोरियल में पुष्प अर्पित कर नम आँखों के साथ श्रद्धांजलि दी। उसके बाद नेवल अधिकारी के द्वारा शहीद राजीव राणा के माता और वीर नारी हेमा राणा को बैटल कैजुअल्टी अवार्ड देकर समानित किया। देश के गिने चुने शहीदों को ही इस अवार्ड से नवाजा जाता है।
शहीद के माता हेमा राणा ने अवार्ड को चूमते हुए कहा कि मेरे बेटे ने देश के लिये कुर्वानी दी है। पूरे 30 साल के लंबे अरसे के बाद हमे इस अवार्ड के साथ नवाजा गया है। इस से बड़ी और खुशी की बात एक शहीद की माँ के लिए क्या हो सकती है। उन्होंने कहा की मै नमन करना चाहूंगी इंडियन आर्मी को जिस ने मेरे बेटे के शहीद होने के बाद पर इतने बड़े अवार्ड से  नवाजा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कश्मीर की तरह पंजाब को अस्थिर करने की साजिश ..! आतंकियों का लोकल नेटवर्क बना रहे खालिस्तानी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

नई दिल्ली । राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को खालिस्तानी आतंकी संगठनों पर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि ये संगठन पंजाब को दहलाने की साजिश रच रहे हैं। एनआईए ने कहा है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18 महीने में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने लिया 27000 करोड़ का कर्ज : अनुराग ठाकुर

रोहित भदसाली। शिमला :  पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने पिछले 18 महीनों में 27,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज लिया है. उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला का वार्षिक पारितोषिक समारोह आयोजित : एनसीसी की लगभग 110 छात्राओं को किन्नौर जिला की सीमावर्ती क्षेत्रों का निःशुल्क भ्रमण करने का न्यौता दिया

शिमला 26 अक्तूबर – प्रदेश के बागवानी, जनजातीय विकास एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला को टीबी मुक्त बनाने के लिए हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन होगी कारगर साबित – उपायुक्त

जिला को टीबी मुक्त बनाने हेतू संचालित किए जा रहे अभियानों की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रशंसा की विश्व क्षय रोग दिवस पर जारी टीबी रिपोर्ट 2023 में किया प्रकाशित ऊना- जिला...
Translate »
error: Content is protected !!