बच्चों के बीच पहुंच कर उनसे अपनत्व के साथ घुल-मिल गए DC जतिन लाल : बच्चों संग खूब हंसी ठिठोली की, गप्पें लड़ाईं और बातों बातों में उन्हें जीवन के कई सबक और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी

by

2 नए गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों का किया लोकार्पण
ऊना, 28 अगस्त. उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को हरोली उपमंडल के तहत पंडोगा-1 और पंडोगा-3 में स्थापित नए गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों का उद्घाटन किया। इससे पूर्व, उन्होंने घालूवाल में संचालित गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
दिल तो बच्चा है जी….
बच्चों संग बच्चा बन गए डीसी
इस मौके पर उपायुक्त बच्चों के बीच पहुंच कर उनसे अपनत्व के साथ घुल-मिल गए। उन्होंने बच्चों संग खूब हंसी ठिठोली की, गप्पें लड़ाईं और बातों बातों में उन्हें जीवन के कई सबक और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की खिलखिलाहटें हमेशा गूंजती रहनी चाहिए और जिला प्रशासन उनके बेहतर भविष्य के लिए तत्परता से कार्य कर रहा है।
उपायुक्त जतिन लाल ने शिक्षा सुधार समिति ईसपुर द्वारा हरोली उपमंडल में संचालित 10 गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों की सराहना की, जिनमें लगभग 300 प्रवासी बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने समिति द्वारा प्रवासी बच्चों की शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें 21 हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की।
यह भी उल्लेखनीय है कि प्रशासन ने स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से ऊना जिले में झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले प्रवासियों के बच्चों को शिक्षित करने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए हैं।
शिक्षा सुधार समिति के महासचिव सुच्चा सिंह कंग ने बताया कि समिति वर्ष 2006 से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि समिति ने जिले के विभिन्न प्राथमिक और हाई स्कूलों में अध्यापकों के रिक्त पदों के लिए 42 अध्यापक उपलब्ध करवाए हैं, जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर उपायुक्त ने पंडोगा-1 प्रशिक्षण केंद्र के परिसर में ‘एक पौधा मां के नाम’ मुहिम के तहत पौधा भी लगाया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, शिक्षा सुधार समिति के महासचिव सुच्चा सिंह कंग, बीडीओ हरोली वीरेंद्र कौशल, नायब तहसीलदार ईसपुर शुभ कौशल और पंडोगा पंचायत के प्रधान गुलविंदर सिंह गोल्डी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक आपदा से जल्द उभरेगा हिमाचल, विकास को मिलेगी गति: बाली

सीएम के कुशल प्रबंधन में राहत और पुनर्वास कार्यों में दिखाई तत्परता ,नियमित तौर पर हो रही मॉनिटरिंग, नीति आयोग ने की सराहना धर्मशाला, 24 अगस्त। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली...
article-image
पंजाब

विधायक को जान से मारने की धमकी : आप विधायक जीवनजोत कौर को

अमृतसर : पंजाब विधानसभा चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू और बिक्रम सिंह मजीठिया जैसे दिग्गज नेताओं को हराने वाली आम आदमी पार्टी की विधायक जीवनजोत कौर को जाने से मारने की धमकी मिली है।...
article-image
पंजाब

युद्ध नशियां विरुद्ध : 326वें दिन पंजाब पुलिस ने 152 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

प्रदेश से नशा के खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा चलाई जा रही नशा के विरुद्ध जंग ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ के लगातार 326वें दिन पंजाब पुलिस ने बुधवार को 309 जगहों पर...
article-image
पंजाब

बेकरी और फैक्ट्रियों पर छापेमारी : खाद्य पदार्थों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

होशियारपुर, 13 सितंबर :   खाद्य पदार्थों विशेषकर बेकरी और बंद डबल रोटी फैक्ट्रियों में साफ-सफाई के प्रबंध सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य विभाग ने आज छापेमारी अभियान चलाया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी (फूड सेफ्टी)...
Translate »
error: Content is protected !!