बच्चों को छोड़कर घर लौट रहे पिता की मौत -हिमाचल प्रदेश में हाईवे से नदी में गिरी कार के उड़े परखच्चे

by

किन्नौर :  हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में एक और हादसा हुआ है. यहां पर एक ऑल्टो गाड़ी नदी में गिर गई और चालक की मौत हो गई. हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए. बाद में एनडीआरएफ की टीम ने कार चालक के शव को मौके से निकाला. फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चला है.

जानकारी के अनुसार, किन्नौर के पुलिस थाना भावानगर क्षेत्र में निगुलसरी के पास यह हादसा पेश आया. बुधवार शाम नेशनल हाईवे से ऑल्टो कार से खाई में जा गिरी. इस हादसे में 50 साल के चालक की मौके पर ही मौत हो गई है. 50 साल के पदम सिंह अपनी गाड़ी में रामपुर से अपने घर रुशकुलंग जा रहे थे. बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे निगुलसरी के पास गाड़ी हाईवे से 300 फीट नीचे खाई में जा गिरी. निगुलसरी खड्ड तक पहुंचते-पहुंचते कार के परखचे उड़ गए और बाद में गाड़ी की पहचान भी मुश्किल से हो रही थी.

कार 300 मीटर नीचे नदी में जा गिरी थी : मृतक की पहचान किन्नौर के पूह के रुशकुलंग के 50 वर्षीय पदम सिंह के तौर पर हुई है. पुलिस थाना भावानगर हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने दी थी. हादसे के बाद कार में ही शव फंस गया था और उसे निकालने के लिए क्यूआरटी टीम, चौरा बैरियर और रामपुर से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था. शुरुआती जानकारी में पता चला है कि पदम सिंह अपने बच्चों को रामपुर में छोड़कर अपने गांव लौट रहे थे. किन्नौर के एसपी किन्नौर अभिषेक सिंह ने बताया कि निगुलसरी में कार हादसे का शिकार हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जेएनवी पेखुबेला में होगा जिला स्तरीय योग दिवस समारोह, उपायुक्त होंगे मुख्य अतिथि

रोहित जसवाल।  ऊना, 19 जून. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून को ऊना जिले में जिला स्तरीय योग दिवस समारोह जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखुबेला के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। एक पृथ्वी,एक...
article-image
पंजाब

ADCP से भिड़ी महिला दुकानदार, बोली- ‘तू कुर्सी के कारण बोलती है’; ADCP ने कहा- ‘तुझे बोलने की तमीज सिखाऊंगी’, VIDEO वायरल

अमृतसर: शहर में सड़क और फुटपाथ पर रखा सामान हटाने पहुंची नगर निगम और पुलिस की टीम के सामने दुकानदार और महिला वर्कर की अधिकारियों से तीखी बहस हो गई। इस दौरान महिला की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दागियों ने जनता के साथ नमक हरामी की है और जन भावनाओं से खिलवाड़ किया : गद्दारी करने के बाद बिके हुए विधायक एक महीने तक प्रदेश से बाहर भागते रहे – सुखविंदर सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश में खरीद-फरोख्त की राजनीति शुरू कर राज्य की संस्कृति को कलंकित किया है।  पार्टी से गद्दारी कर छह कांग्रेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेएनवी पेखूबेला में कक्षा 9वीं व 11वीं की पंजीकरण तिथि 15 नवम्बर तक बढ़ी

ऊना, 7 अक्तूबर – जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में कक्षा 9वीं और 11वीं के वर्ष 2024-25 हेतू ऑनलाईन पंजीकरण करने की तिथि को 15 नवम्बर तक बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!