बच्चों को देश का नाम भी नहीं पता : विधायक करेंगे मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से शिकायत

by

भरमौर : हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र पांगी का ऐसा प्राथमिक स्कूल है, यहां पर पढ़ने वाले बच्चे अपने देश का नाम भी नहीं जानते । इसका खुलासा तब हुआ, जब बुधवार को भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने देश का नाम पूछा तो वे एक-दूसरे का मुंह ताकने लगे। विधायक ने दोबारा पूछा तो बच्चे कुछ नही बोले। जिससे विधायक ने वहां स्पष्ट नाराजगी जाहिर करते हुए अध्यापकों से पूछताछ की और कार्यकर्ताओं से भी इसको लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने विद्यार्थियों का भी मार्गदर्शन किया और इस मामले को गंभीर बताते हुए इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से करने की बात कही।
विधायक ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र पांगी जिले का सबसे दुर्गम क्षेत्र है, ऐसे में यहां प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को इस प्रकार से पढ़ाई करवाई जाएगी तो आने वाले समय में ये बच्चे अपना भविष्य किस प्रकार से सुधार पाएंगे। उन्होंने बच्चों से कहा के आप सुबह की प्रार्थना सभा में रोजाना यह कहते हैं कि भारत हमारा देश है। बावजूद इसके उन्हें अपने देश का नाम पता नहीं है जो चिंता का विषय है। उन्होंने बच्चों को समझाते हुए कहा कि वह सुबह और शाम रोजाना टीवी पर न्यूज चैनल पर खबरें देखें और सुनें। इसके अलावा रोजाना रेडियो पर अपडेट लेते रहें जो भविष्य में उनके लिए काफी फायदेमंद होगा। उन्होंने अध्यापकों से स्पष्ट कहा कि वह बच्चों की पढ़ाई को लेकर गंभीरता दिखाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एमआईएस के तहत सेब उत्पादकों के बकाया भुगतान में तेजी, 45 करोड़ रुपये जारी

मुख्यमंत्री सुक्खू ने की सेब खरीद तैयारियों की समीक्षा, एचएमआईएस वेबसाइट और ऐप लॉन्च सेब खरीद प्रक्रिया होगी डिजिटल और पारदर्शी, यूनिवर्सल कार्टन प्रणाली भी लागू एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जनवरी 2026 सत्र के लिए यूके स्टडी वीज़ा प्रवेश जारी – यूके स्टडी वीज़ा पर जाना चाहते है तो जनवरी 2026 के लिए करे अप्लाई : कंवर अरोड़ा

चंडीगढ़/ नवांशहर: : कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कंवर अरोड़ा ने बताया कि यूके स्टडी वीजे लगातार आ रहे हैं। जो लोग यूके स्टडी वीज़ा पर जाना चाहते हैं, वह जनवरी 2026 के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोहरे व शीतलहर को मध्यनज़र रखते हुए जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी : कोहरे में अपने वाहन को कम गति पर चलाएं – DC राघव शर्मा

ऊना, 15 दिसम्बर – जिला में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ती ठंड को मध्यनज़र रखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाज़री जारी की है। एडवाइज़री जारी करते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में भारी बारिश से सड़कें बेहाल, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया क्षतिग्रस्त मार्गों का निरीक्षण

एएम नाथ । चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा में 23 से 26 अगस्त तक हुई भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों के निरीक्षण के लिए लोक मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जिला चंबा का...
Translate »
error: Content is protected !!