एमआईएस के तहत सेब उत्पादकों के बकाया भुगतान में तेजी, 45 करोड़ रुपये जारी

by

मुख्यमंत्री सुक्खू ने की सेब खरीद तैयारियों की समीक्षा, एचएमआईएस वेबसाइट और ऐप लॉन्च

सेब खरीद प्रक्रिया होगी डिजिटल और पारदर्शी, यूनिवर्सल कार्टन प्रणाली भी लागू

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को बागवानी विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मार्केट इंटरवेंशन स्कीम (एमआईएस) के तहत सेब खरीद, बकाया भुगतान और आगामी खरीद सीजन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस वर्ष सेब खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, समयबद्ध और बागवानों के हितों को ध्यान में रखते हुए संचालित की जाए।
बैठक में बताया गया कि वर्ष 2022 से 2025 तक एमआईएस के अंतर्गत खरीदे गए सेबों का लंबित भुगतान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से उत्पादकों के बैंक खातों में भेजा जा रहा है। 30 बैग तक सेब बेचने वाले सभी उत्पादकों का भुगतान पूरा कर दिया गया है, जबकि 100 बैग या उससे अधिक सेब बेचने वाले बागवानों के भुगतान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। लंबित देनदारियों के निपटारे के लिए सरकार ने 45 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आगामी खरीद सीजन के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि खरीद प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संचालित हो सके। उन्होंने सभी संग्रहण केंद्रों पर पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा, जिससे बागवानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बागवानी मंडी मध्यस्थता योजना (एचएमआईएस) की वेबसाइट और मोबाइल ऐप का भी शुभारंभ किया। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सेब खरीद से लेकर प्रसंस्करण तक की पूरी प्रक्रिया का ऑनलाइन रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सेब की पैकेजिंग के लिए यूनिवर्सल कार्टन प्रणाली लागू कर दी गई है। उनका कहना था कि इससे बागवानों को एक समान पैकेजिंग सुविधा मिलेगी और बिचौलियों द्वारा होने वाले संभावित शोषण पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। सरकार का उद्देश्य बागवानों को बेहतर सुविधाएं और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार युवाओं को ए-आई और डेटा साइंस क्षेत्र में दे रही व्यापक अवसर

एएम नाथ। शिमला : ए-आई क्षेत्र के बढ़ते महत्व को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए संभावनाओं के नए द्वार खोले हैं। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कुशल कार्यबल की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑस्ट्रेलिया ने 15 भारतीयों को धक्के मारकर निकाला, चार्टर्ड फ्लाइट से भेजा…पढ़िए क्या था इनका गुनाह?

नई दिल्ली : गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीयों को डिपोर्ट कर दिया गया। ये सभी लोग एक विशेष चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। इनमें से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केहर सिंह खाची ने कुमारसैन और कोटगढ़ में बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा

शिमला 22 जुलाई – उपाध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के आदेशानुसार श्री केहर सिंह खाची ने लगातार भारी बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेम संबंध का मामला : घर बुलाकर बांधा और कुल्हाड़ी से काट डाला

फरीदकोट :  गांव पिपली में प्रेम संबंध का मामला खूनी अंजाम तक पहुंच गया। फरीदकोट की धारा सिंह कालोनी निवासी 26 वर्षीय अर्शदीप सिंह की घर बुलाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!