बच्चों में मोटापा घटाने व संतुलित आहार को बढ़ावा देने को किया जाएगा व्यापक प्रचार प्रसार : कमल किशोर शर्मा

by

कल बुधवार होगा 8वां राष्ट्रीय पोषण माह : कमल किशोर शर्मा

एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा जिले में पोषण अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 16 अक्तूबर तक राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाएगा। यह जनआंदोलन विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के उद्देश्य से आयोजित किया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा ने बताया कि इस वर्ष पोषण माह की थीम मोटापा घटाने और संतुलित आहार को बढ़ावा देने पर केंद्रित रहेगी। इस दौरान चीनी, नमक और तेल का सीमित सेवन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही कुपोषण और अतिपोषण जैसी समस्याओं के बारे में भी लोगों को अवगत करवाया जाएगा।
पोषण माह के अंतर्गत अनेक गतिविधियों की पूर्ण करने हेतु निदेशालय महिला एवं बाल विकास द्वारा इस दौरान पोषण माह में की जाने वाली गतिविधियों को सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी को सूची प्रदान की गई है। कमल किशोर शर्मा ने बताया कि पोषण माह के सफल आयोजन हेतु सभी संबधित विभागों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। सभी विभागों द्वारा की जाने वाली सभी गतिविधियों को www.poshanabhiyaan.gov.in के डेशबोर्ड में भी अंकित करना सुनिश्चित करेंगे।
विकास शर्मा जिला समन्वयक पोषण अभियान ने कहा कि जिला में कुपोषण की चुनौतियों से निपटने के लिए जनजागरूकता और व्यवहारिक सुधार गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा सामुदायिक सहभागिता को कार्यक्रम का अहम हिस्सा बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक बचपन की देखभाल एवं शिक्षा पोषण भी पढ़ाई भी विशेष अभियान के रूप में मनाया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए कहानी सुनाने, कठपुतली नाटक और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के जरिये 0 से 3 वर्ष तक के बच्चों के प्रारंभिक प्रोत्साहन पर बल दिया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से तनु महाजन ने बताया कि पोषण माह में प्रधान मंत्री मातृ वंदना योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा और इस योजना से वंचित लाभार्थियों को PMMVY पोर्टल पर भी अंकित किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेशन जज की कोठी के बाहर लिखा ‘खालिस्तान जिंदाबाद

चंडीगढ़ : पंजाब के फरीदकोट में सेशन जज की कोठी के बाहर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लिखे मिले हैं। पुलिस ने तुरंत इन पर काले रंग पोत दिया है। इससे पहले यहां पार्क की...
article-image
पंजाब

आप व कांग्रेस पंजाब में भाजपा विरोधी माहौल बनाने की कोशिश कर रहे : जाखड़

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी की पंजाब के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बृहस्पतिवार को सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) और विपक्षी कांग्रेस के खिलाफ जमकर हमला बोला तथा उन पर ‘सुनियोजित एजेंडे’ के तहत...
article-image
पंजाब

जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने संभाला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का पद

पंजाब सरकार के विरोध के बीच राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिलाई शपथ; CM भगवंत मान और पंजाब के मंत्री समारोह से रहे दूर चंडीगढ़ | 7 सितंबर। जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने सोमवार...
article-image
पंजाब

2 वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं हो रहा आईटीआई भवन का लोकार्पण

छात्रों व स्टाफ की बढ़ रही परेशानियां पट्टा मेहलोग, 1 जुलाई (तारा) :  विकास खंड पट्टा के तहत ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ पंचायत के कुठाड़ में आईटीआई के नए भवन का निर्माण कार्य पिछले दो...
Translate »
error: Content is protected !!