बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.के. चग्गरां ने विधायक रौड़ी से भेंट की

by

गढ़शंकर: बजरंग दल हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारियों ने आज गढ़शंकर में पहुंचकर आम आदमी पार्टी के दूसरी बार चुने गए विधायक चौधरी जय कृष्ण सिंह रौड़ी से भेंट की और उनकी तथा उनकी पार्टी की शानदार जीत पर उनको बधाई दी। इस मौके आभार व्यक्त करते विधायक रौड़ी ने कहा कि वह पार्टीबाजी तथा हर प्रकार के भेदभाव से ऊपर उठकर इलाके तथा राज्य का विकास करने के लिए सदैव तनदेही से प्रयत्नशील रहेंगे। विधायक रौड़ी से भेंट करने वालों में
विशेष तौर पर पहुंचे बजरंग दल हिंदुस्तान राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.के. चग्गरां, राष्ट्रीय महासचिव मनमोहन राणा, राष्ट्रीय सचिव मनजीत सिंह माहिलपुरी, अशोक कुमार अग्निहोत्री, अतुल अग्निहोत्री व अन्य गणमान्य शामिल थे।
फोटो :
विधायक रौड़ी से भेंट करते समय बजरंग दल हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.के. चग्गरां, राष्ट्रीय महासचिव मनमोहन राणा व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

EWS आरक्षण : संविधान को सिर के बल पलट दिया गया’, EWS आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने उठाए सवाल

  नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि संविधान में...
article-image
पंजाब

तस्कर के खिलाफ कार्रवाई, मुक्तसर में 5.60 लाख की प्रापर्टी फ्रीज,घर के बाहर नोटिस चिपकाया

श्री मुक्तसर साहिब । श्री मुक्तसर साहिब मेंपुलिस ने मलोट के गांव लक्खेवाली में एक नशा तस्कर की 5.60 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की है। मलोट के डीएसपी अंग्रेज सिंह और लक्खेवाली थाना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत के बयान पर सियासी उबाल : किसानों को भाजपा सांसद द्वारा बलात्कारी और विदेशी ताकतों का नुमाइंदा कहना भाजपा की किसान विरोधी नीति और नीयत का एक और सबूत – राहुल गांधी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के किसानों से जुड़े विवादित बयान से सियासी बवाल मचा हुआ है. संयुक्त किसान मोर्चा के अलावा कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य दल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मैं जिंदा हूं : 11 साल का एक लड़का, सुप्रीम कोर्ट की बेंच के सामने यह समझाने के लिए पेश, वह जीवित है और उससे जुड़ा हत्या का मामला फर्जी

नई दिल्ली : 11 साल का एक लड़का शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की बेंच के सामने यह समझाने के लिए पेश हुआ कि वह जीवित है और उससे जुड़ा हत्या का मामला फर्जी है।...
Translate »
error: Content is protected !!