बड़सर में एसडीएम ने की महिला एवं बाल विकास योजनाओं की समीक्षा

by
बड़सर 21 जनवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की कार्यवाहक समिति, विभाग की अन्य योजनाओं की ब्लॉक स्तरीय अनुश्रवण समिति और मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना समिति की बैठकें बुधवार को एसडीएम स्वाति डोगरा की अध्यक्षता में आयोजित की गईं।
इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि बालिकाएं देश के लिए एक महत्वपूर्ण संपत्ति है। इनके अस्तित्व, सुरक्षा और सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के लिए समन्वित और अभिसरण प्रयासों की आवश्यकता है। इसलिए, शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली लड़कियों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत पुरस्कृत किया जाता है। विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत आयोजित की जाने वाली अन्य गतिविधियों जैसे-बेटियों को जन्म देने वाली माताओं व दतक अविभावकों को सम्मानित करना, लिंगानुपात पर विशेष ग्राम सभा, कम लिंगानुपात वाली पंचायतों की पहचान कर वहां कैंपों का आयोजन करना, किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच करना, किशोरों के लिए लैंगिक समानता और व्यवहार में परिर्वतन इत्यादि की भी बैठक में समीक्षा की गई।
विभागीय योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 6 माह से 6 वर्ष के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं को पोषाहार कार्यक्रम के अंतर्गत लाभ पहुंचाया जा रहा है। विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, विधवा पुनर्विवाह, महिला स्वयं रोजगार योजना और मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से भी पात्र महिलाओं एवं बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस समीक्षा बैठक में खंड विकास अधिकारी, शिक्षा और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महत्तवपूर्ण रेल मुद्दों के संबंध में खन्ना ने रेल राज्य मंत्री बिट्टू से की बात – जेजों-जालंधर ट्रेन बहाली व जालंधर से अयोध्या जाने वाली ट्रेनों में राम भक्तों के लिए दो डिब्बे जोड़ने की उठाई मांग

होशियारपुर 10 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना जनता के मुख्य महत्त्वपूर्ण रेल मुद्दों को लेकर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू से बात की। खन्ना ने बिट्टू को बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तपोवन में 18 से 21 दिसंबर तक हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप पठानिया

एएम नाथ। धर्मशाला  : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर एक अहम घोषणा की है। पठानिया ने कहा है कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप संपन्न : नादौन में टूरिजम एवं वॉटर स्पोर्ट्स इनफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होंगे 300 करोड़: मुकेश अग्निहोत्री

नादौन 05 नवंबर। पर्यटन विभाग द्वारा जिला प्रशासन हमीरपुर और द इंडियन राफ्टिंग फेडरेशन के सहयोग से नादौन में आयोजित तीन दिवसीय एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहें छात्र, जीवन के अनुभवों से भी सीखें : विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ l शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विद्यार्थी केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि जीवन के व्यावहारिक अनुभवों से भी सीखें। उन्होंने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!