एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप संपन्न : नादौन में टूरिजम एवं वॉटर स्पोर्ट्स इनफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होंगे 300 करोड़: मुकेश अग्निहोत्री

by

नादौन 05 नवंबर। पर्यटन विभाग द्वारा जिला प्रशासन हमीरपुर और द इंडियन राफ्टिंग फेडरेशन के सहयोग से नादौन में आयोजित तीन दिवसीय एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यहां रामलीला मैदान में चैंपियनशिप का समापन किया तथा विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए।
इस अवसर पर आयोजन समिति, सभी प्रतिभागियों और नादौनवासियों को बधाई देते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नादौन में एडवेंचर स्पोर्ट्स और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में यह चैंपियनशिप एक मील का पत्थर साबित होगी तथा पर्यटन मानचित्र पर नादौन की एक अलग पहचान बनेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच और निर्देशानुसार आयोजित इस प्रतियोगिता से नादौन में पर्यटन उद्योग को नए पंख लगेंगे।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि नादौन क्षेत्र में पर्यटन एवं एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए ढांचागत विकास पर लगभग 300 करोड़ रुपये की योजनाओं का खाका बनाया गया है। इनमें होटल निर्माण के लिए लगभग 42 करोड़ रुपये, वैलनेस सेंटर के लिए 65 करोड़, हैलीपोर्ट 3.50 करोड़ और वे-साइड अमेनिटीज के लिए 13 करोड़ रुपये की योजना शामिल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र के लिए जलशक्ति विभाग के माध्यम से भी लगभग 300 करोड़ रुपये की योजनाएं मंजूर की गई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बहुत जल्दी ही पूरी तरह स्वस्थ होकर लौटेंगे और हिमाचल प्रदेश में विकास के एजेंडे को तेजी से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि नादौन में ई-बस डिपो भी खोला जा रहा है और प्रदेश में आने वाली ई-बसों की पहले खेप इसी क्षेत्र को मिलेगी।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार का अभी केवल 10 माह का कार्यकाल पूरा हुआ है, लेकिन विपक्ष के लोग कांग्रेस की 10 गारंटियांे पर बेवजह टिप्पणियां कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार हर गारंटी पूरी करेगी। प्रदेश सरकार ने कैबिनेट की पहली बैठक में ही कर्मचारियों की ओपीएस बहाल सबसे बड़ी गारंटी पूरी कर दी है। यह सरकार का सबसे बड़ा साहसिक फैसला है।
उन्होंने कहा कि भीषण आपदा के दौर में हिमाचल को केंद्र सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिली। इस आपदा में अकेले जलशक्ति विभाग को ही लगभग 2200 करोड़ रुपये का नुक्सान हुआ, लेकिन विभाग ने लोगों को पानी की कमी महसूस नहीं होने दी। उन्होंने कहा कि केंद्र के भेदभावपूर्ण रवैये के बावजूद हिमाचल सरकार ने आपदा पीड़ितों के लिए 4500 करोड़ रुपये का राहत पैकेज घोषित किया। प्रदेश सरकार ने पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए मकानों के पुनर्निर्माण के लिए 7-7 लाख रुपये का प्रावधान करके प्रभावित परिवारों को बहुत बड़ी राहत प्रदान की है। इतने मुआवजे का प्रावधान किसी भी राज्य या केंद्र सरकार ने नहीं किया है।
इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और चैंपियनशिप के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
वर्ल्ड राफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष डेनिलियो बरमेज ने भी अपने विचार रखे तथा इंडियन राफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष शौकतपाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
समारोह के दौरान हिमाचल प्रदेश के मशहूर कलाकार अनुज शर्मा, ममता भारद्वाज, पंजाबी कलाकार गौरव कौंडल, सौरव शर्मा और कई अन्य हिमाचली कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा।
इस अवसर पर एसपी डॉ. आकृति शर्मा, एडीसी मनेश कुमार यादव, एसडीएम अपराजिता चंदेल, पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पृथी चंद शर्मा, बृजमोहन सोनी, भारत भूषण कपित, कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी, राफ्टिंग फेडरेशन के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*परम पूज्य श्री श्री 1008 सुग्रीवानंद जी महाराज ब्रह्मलीन, संपूर्ण प्रदेश में शोक की लहर*

रोहित जसवाल।  ऊना, 2 मार्च: उत्तर भारत के प्रसिद्ध डेरा बाबा रुद्रानंद, नारी, ऊना के अधिष्ठाता परम पूज्य श्री श्री 1008 वेदान्ताचार्य स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज के ब्रह्मलीन होने से संपूर्ण ऊना जिला समेत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहल: धर्मशाला के स्कूल शिक्षा बोर्ड के परिसर में खुला चाइल्ड केयर सेंटर : डीसी ने किया शुभारंभ, बोले श्रमिकों के बच्चों की देखभाल को भी बनेगा प्लान

महिला कर्मचारियों के शिशुओं को मिलेगी देखभाल की बेहतर सुविधा, स्कूल शिक्षा बोर्ड में आधुनिक आईटी सेंटर का भी किया शुभारंभ एएम नाथ। शिमला : धर्मशाला, 25 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15.25 करोड़ से बनने वाली समनाल–पूबोवाल सड़क मार्ग का उपमुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन भी रहे मौजूद

लोगों को बेहतर और मजबूत सड़क कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध  :  मुकेश अग्निहोत्री ऊना, 16 मार्च। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

न सरकारी गाड़ी और न ही सुरक्षा का कोई बड़ा तामझाम : पैदल सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री, लोगों से किया संवाद

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सादगी आज एक बार फिर देखने को मिली, जब वह प्रातः 9 बजे अपने सरकारी आवास ओक ओवर से सचिवालय पैदल ही पहुँच गए। न सरकारी गाड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!