बड़सर में भाजपा विधायक का नाम लिए बिना सीएम सुख्खू ने जोरदार किया हमला, साधे कई निशाने

by

एएम नाथ । हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़सर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान एक तीर से कई निशाने साध गए। उन्होंने बड़सर से भाजपा विधायक का नाम लिए बिना तंज कसा और आपदा राहत पर भाजपा के सातों सांसदों को भी लपेटा।

मुख्यमंत्री ने बड़सर के मिनी सचिवालय में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 के विधानसभा उपचुनाव में यहां शराफत हारी और बेईमानी जीत गई।

जब हमारी सरकार को गिराने की कोशिश हुई, उसमें हमीरपुर जिला के भी दो विधायक शामिल रहे। मैं कल्पना भी नहीं कर सकता था कि बड़सर के विधायक उसमें शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते उपचुनाव में बड़सर के लोगों ने बड़ी गलती की। भावनाओं में बहकर ही गई गलती की कीमत भी बड़ी चुकानी पड़ती है, यह हमीरपुर जिला के लोग भलीभांति जानते हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के घोषित मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को हराकर सुजानपुर के लोगों ने जो गलती की थी, वही बड़सर के लोगों ने 2024 में दोहराई।

जो जिला मुख्यमंत्री दे रहा था, उससे 2017 में भाजपा सरकार बनने पर एक भी मंत्री नहीं बना। उसी दिन से हमीरपुर में विकास का पहिया थम गया। हमारी सरकार ने हमीरपुर में विकास को फिर गति दी है। आपके जिला से मुख्यमंत्री है, आप हमारे साथ चलिए। बड़सर मेरा घर है, यहां का विकास रोकना मेरी नियत में नहीं। बड़सर का विकास कांग्रेस की ही देन है।

हमारी सरकार में यहां करोड़ों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। बड़सर के मिनी सचिवालय को साढ़े सोलह करोड़ रुपये देकर मैंने ही पूरा करवाया। अब विकास का जमाना है, बड़सर के लोग राजनीतिक कट्टरता छोड़कर विकास के साथ चलें। पूरी उम्मीद है कि अगली बार आप यहां से भी शराफत को जिताएंगे, बेईमानी को नहीं।

बड़सर की जनता हमारे साथ खड़ी हो, आम आपके साथ हैं। बड़सर में विकास की कोई कमी नहीं रहेगी। जल्दी भोटा बस स्टैंड का शिलान्यास भी करने आऊंगा। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी ने कहा कि हिमाचल से भाजपा के सात सांसद हैं, एक तो कांग्रेस से चोरी किये हुए हैं। मैं उनसे अनुरोध करता हूँ कि प्रधानमंत्री ने कांगड़ा में जो 1500 करोड़ रुपये आपदा राहत पैकेज की घोषणा की है, उसे लेकर आएं।

हमारी सरकार भाजपा सांसदों के साथ भी प्रधानमंत्री के पास आपदा राहत की राशि लाने के लिए जाने को तैयार है। कांग्रेस सरकार हिमाचल के हर आपदा प्रभावित परिवार को घर बनाने के लिए 7 लाख रुपये का पैकेज देगी। पूरे प्रदेश में राज्य सरकार आपदा राहत पैकेज लागू करेगी।

मुख्यमंत्री ने पूर्व भाजपा सरकार को औद्योगिक प्लॉटों के आवंटन पर भी घेरा। उन्होंने कहा कि कस्टमाइज्ड पैकेज के नाम पर प्रदेश के संसाधन लुटा दिए गए।उन्होंने अग्निवीर योजना लागू करने से सेना में युवाओं के लिए कम हुए रोजगार के अवसरों को लेकर भी बड़ी घोषणा की। साथ ही कहा कि पुलिस में 800 पद और भरे जाएंगे। पूर्व सरकार में पुलिस भर्ती का पेपर लीक हुआ, लेकिन हमारी सरकार ने पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती की, उस पर कोई उंगली नहीं उठा सकता।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय लोहड़ी उत्सव बच्चों ने जमाया रंग

प्रागपुर 13 जनवरी । धरोहर गांव प्रागपुर में राज्य स्तरीय लोहड़ी मेले का विधिवत रूप से शुभारंभ कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया ने किया इस अवसर पर विकासात्मक प्रदर्शनी का अवलोकन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनीष सिसोदिया देखेंगे पंजाब, संदीप पाठक को भेजा छत्तीसगढ़ : गोपाल राय की जगह सौरभ भारद्वाज को दिल्ली की कमान : आम आदमी पार्टी की PAC बैठक में बड़े फैसले

आम आदमी पार्टी की दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी नेतृत्व बड़ा परिवर्तन हुआ है. दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, सत्येंद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एफसीए मंजूरी के बाद ब्यास नदी से खनन गतिविधियां शुरू करेगी सुक्खू सरकार : इमारती लकड़ी की निस्तारण प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश

शिमला, 30 जुलाई :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के अधिकारियों को निगम के डिपो में रखी गई इमारती लकड़ी की निस्तारण प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यावरण संतुलन के लिए ठोस कचरा प्रबंधन पंचायत स्तर तक लागू करना आवश्यक – शिवम प्रताप सिंह

शिमला, 17 फरवरी : अतिरिक्त उपायुक्त शिमला शिवम प्रताप सिंह ने आज यहां बचत भवन में ठोस कचरा प्रबंधन की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने इस अवसर पर जिला में पंचायत स्तर पर ठोस कचरा...
Translate »
error: Content is protected !!