बड़ी खबर : विक्रम मजीठिया को हाईकोर्ट से मिली जमानत

by

चंडीगढ़ :10 अगस्त
अकाली दल के नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया को पंजाब तथा हरियाणा हाईकोर्ट ने बुधवार जमानत दे दी है।
विक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ नशा कारोबार के मामले में मोहाली में दिसम्बर 2021 में एफआईआर दर्ज की गई थी।
यह मामला नशा विरोधी कानून की धारा 25, 27ए तथा 29 के तहत दर्ज की गई थी पर उस समय विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू रहने से उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी। विक्रम सिंह मजीठिया तथा उनकी पार्टी अकाली नेता सभी आरोपों को नकारते आए हैं तथा पुलिस की कार्रवाई को सियासी रंजिशबाजी बता रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को लेकर राहत प्रदान करते हुए चुनावों के उपरांत आत्मसमर्पण करने के आदेश दिए थे। अर्शदीप कलेर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय झूठा पर्चा दर्ज किया गया था, उसमें अब हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है।

*क्या है ड्रग का मामला*
पंजाब पुलिस ने 2013 में हजारों करोड़ रुपये के ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया था। कई सालों से यह केस भोला ड्रग केस के रुप में जाना जाता रहा है। यह ड्रग माफिया को लेकर मामला है जो कथित तौर पर पंजाब राज्य में काम कर रहा है तथा इसके तार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जुड़े हुए हैं।
पिछले समय से कुछ वकील अदालत को अपील करते रहे हैं कि यह केस पंजाब के नौजवानों के भविष्य से संबंधित है तथा इससे तुरंत निपटने की जरुरत है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वन मंडल  डलहौजी  ने हटाए अवैध कब्जे, मौहाल चाहला में 4 दुकानें तथा मौहाल टिप्परी के कांदू में 2 दुकानें के  अवैध कब्जों को  हटाया : DFO रजनीश महाजन

चंबा, 8 दिसंबर :  वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि  डलहौजी वन मंडल ने कार्यवाही करते हुए मौहाल चाहला में 4 दुकानें तथा मौहाल टिप्परी के कांदू में...
article-image
पंजाब

वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने किया स्वामी अरुण शर्मा जी से विशेष संवाद, देवी भागवत कथा और धार्मिक जागरूकता पर हुई चर्चा

*प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में गुरु धारण करना चाहिए जो समय समय पर उसका मार्ग दर्शन करता रहे : आचार्य अरुण शर्मा *गृहस्थ जीवन व्यतीत करते और अपने परिवार का पालन पोषण करते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा मार्ग पर DC ने किया हड़सर से दुनाली पुल तक का निरीक्षण : क्षतिग्रस्त स्थानों को शीघ्र दुरुस्त करने के दिए लोकनिर्माण विभाग को निर्देश

यात्रा के दौरान आवश्यक सावधानी बरतें यात्री : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने मणिमहेश यात्रा मार्ग पर हड़सर से दुनाली पुल तक यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया तथा हाल...
Translate »
error: Content is protected !!