वन मंडल  डलहौजी  ने हटाए अवैध कब्जे, मौहाल चाहला में 4 दुकानें तथा मौहाल टिप्परी के कांदू में 2 दुकानें के  अवैध कब्जों को  हटाया : DFO रजनीश महाजन

by
चंबा, 8 दिसंबर :  वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि  डलहौजी वन मंडल ने कार्यवाही करते हुए मौहाल चाहला में 4 दुकानें तथा मौहाल टिप्परी के कांदू में 2 दुकानें के  अवैध कब्जों को  हटाया है ।
वन अधिकारियों ने पुलिस और राजस्व अधिकारियों के साथ चाहला में राज कुमार पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव चाहला डा. द्रडा, तहसील चंबा के किराने की दुकान, अमर नाथ पुत्र  मुंशी निवासी गांव चेहली डा. चनेड तहसील चंबा की चाय की दुकान, मोहिन्द्र पुत्र चतरो निवासी गांव चेहली डा० कोलहडी तहसील चंबा और ओम प्रकाश पुत्र कर्म चंद निवासी गांव चाहला डा. द्रडा तहसील चंबा की चाय की दुकानें, देवी प्रसाद पुत्र मुंशी राम निवासी पंजोह डा. कोहलड़ी तहसील चंबा की दुकान (स्टोर) और जगन नाथ पुत्र मनसा राम निवासी पंजोह डा. कोहलड़ी तहसील चंबा की दुकान (स्टोर)  के रूप में वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया है ।
विभाग द्वारा अगस्त माह में भी  उत्तम पुत्र अछरु राम निवासी गांव ककियाना डा. शेरपुर तहसील डलहौजी जिला चंबा की सब्जी की दुकान तथा भीलो पुत्र सिंगू राम निवासी गांव लुहानी डा. टिकरु तहसील सलूणी जिला चंबा की दुकान (ढाबा) तोड कर वन भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया था। इन सभी उपरोक्त वन भूमि पर नाजायज कब्जों के बेदखली के आदेश कोलैक्टर एवम् डीएफओ डलहौजी द्वारा पारित किए गए थे और सभी मामलों मे अपील को मंडलायुक्त कांगड़ा  तथा हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के पास दायर की गई थी और सभी मामलों में डीएफओ डलहौजी के आदेश को बरकरार रखा गया था।
आदेश की अनुपालना करते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी डलहौजी  राहुल ठाकुर तथा विभागीय कर्मचारियों  ने पुलिस विभाग की सहायता से राजस्व विभाग के अधिकारियों के समक्ष  यह सभी नाजायज कब्जे हटाए। मौका पर  पुलिस विभाग से एएसआई  विनोद कुमार और  मिन्दरो राम, कानूनगो स्टाफ  उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एकता मार्च अभियान के तहत चम्बा और पांगी में आयोजित होगी पदयात्रा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025 में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारत सरकार के युवा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेईकोठी में बच्चों को किया जागरूक 

एएम नाथ। चम्बा  :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा की ओर से बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेईकोठी तहसील चुराह में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल की कार्यकारी प्रधानाचार्य श्रीमती दीपशिखा,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मूसलाधार बारिश के कारण जिला मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है लेकिन वहां स्थिति सामान्य हो रही : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हाल ही में मूसलाधार बारिश के कारण जिला मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है लेकिन वहां स्थिति सामान्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा मासिक अभियान के तहत नेत्र जांच शिविर आयोजित

ऊना 1 फरवरी: सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा मासिक अभियान के 15वें दिन आज आईएस बस टर्मिनल ऊना में परिवहन विभाग व रोटरी क्लब ग्रेटर ऊना के संयुक्त तत्वाधान में यात्री व मालवाहन वाहन चालकों...
Translate »
error: Content is protected !!