पट्टा मेहलोग, 12 मार्च (तारा) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बढ़लग के आठवीं कक्षा के दो छात्राओं दीपिका व हिमांशी ने राज्य स्तरीय एन.एम.एम.एस. की छात्रवृति परीक्षा पास कर क्षेत्र व अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है।विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने बताया कि अब इन छात्राओं को जमा दो कक्षा तक सरकार द्वारा 12000 रु वार्षिक छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाएंगे।
विद्यालय के डीपीई सुभाष चंद, एस एम सी प्रधान सतीश वर्मा
कमलेश, महेन्द्र लाल, मीना, कविता, पवन कुमार, प्रकाश चन्द, श्याम सिंह, पदमदेव, लाजो देवी, ईश्वर दत्त, राजीव लाल, भावना, शिल्पा व ज्योति ने छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं।
