मंत्री वीरेंद्र कंवर ने क्यारियां-हरोट बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, फिर 9 किमी स्वयं बस में किया सफर

by

ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज क्यारियां से हरोट बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हरी झंडी दिखाने के बाद उन्होंने अपनी धर्मपत्नी मीना कंवर व अन्य सवारियों के साथ क्यारियां से हरोट तक 9 किमी बस यात्रा की।
इस मौके पर वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र की तीन पंचायतों अंबेहड़ा, सिंहाणा तथा पलाहटा में बस सुविधा नहीं थी। आज पलाहटा पंचायत के क्यारियां को हरोट से बस सेवा के माध्यम से जोड़ दिया गया है, जिससे थानाकलां, प्लाहटा व अंबेहड़ा ग्राम पंचायत के निवासियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि ककराणा से हरोट तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-2 के तहत यहां पर नई सड़क भी बनकर तैयार हो गई है, जो क्षेत्र के विकास में मददगार साबित होगी तथा इससे स्थानीय निवासियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगा। उन्होंने कहा कि ककराणा से हरोट तक 9 करोड़ रुपए की लागत से सड़क तैयार की गई है।
उन्होंने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर व परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर का आभार जताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 5 शूटर अरेस्ट, 3 बड़े हत्याकांड में थे शामिल, सोशल मीडिया पर भी ली थी जिम्मेदारी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई, आरजू और हैरी बॉक्सर गैंग के पांच कुख्यात शूटरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो शूटर 1 दिसंबर को चंडीगढ़ में इंद्रप्रीत पेरी की हत्या...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना विस क्षेत्र में बन रहे चार बड़े अस्तपाल , क्षेत्रीय अस्पताल में 8.31 करोड़ रूपये की लागत से ट्रामा सेंटर का निर्माण किया जा रहा: सत्ती

सतपाल सिंह सत्ती ने रामपुर में जिम का किया लोकार्पण ऊना: ऊना विधानसभा क्षेत्र में ढांचागत सुविधाओं को सुनियोजित ढंग से विकसित करने के लिए गत तीन वर्षों से 1500 करोड़ रूपये से अधिक...
हिमाचल प्रदेश

हेल्पर के 80 पद : सालसन स्टील प्राइवेट लिमिटेड गगरेट में भरे जाएंगे

ऊना, 25 अप्रैल – मैसर्ज़ सालसन स्टील प्राइवेट लिमिटेड रामनगर औद्योगिक क्षेत्र गगरेट द्वारा हेल्पर(लोडिंग-अनलोडिंग व बन्डलिंग) के 80 पद भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया...
हिमाचल प्रदेश

आगामी 6 दिसम्बर को गृह रक्षा विभाग का 63वां स्थापना दिवस समारोह शिमला में : कुशल चंद

एएम नाथ। चम्बा : गृह रक्षा विभाग द्वारा अपना 63वां गृह रक्षा स्थापना दिवस समारोह 6 दिसम्बर 2025 को शिमला में केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान सरंघीण में बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा। यह आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!