बदलते भारत की गाथा है प्रधानमंत्री का “मन की बात”कार्यक्रम : जयराम ठाकुर

by
“मन की बात” कार्यक्रम में हिमाचल के नवोन्मेष को शामिल करने के लिए मोदी का आभार
एएम नाथ। सिरमौर : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सिरमौर के नाहन में भाजपा कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 121 वां एपिसोड सुना। मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करते हुए हुआ उन्होंने कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम बदलते भारत की गाथा है, भारत और भारतीयता का अग्रदूत है। वैश्विक पटल पर भारत और भारतीयों द्वारा किए जा रहे कार्यों पहचान दिलाने “मन की बात” की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश की मुख्यधारा से दूर काम कर रहे लोगों की परियोजनाओं को एक नई पहचान और नया मंच मिलता है। प्रधानमंत्री का हिमाचल से विशेष स्नेह है। इसी वजह से प्रायः हिमाचल में हो रहे नवोन्मेष मन की बात के कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा बनते हैं। जिसकी प्रेरणा से बहुत से लोग उन कार्यों की सराहना करते हैं और देश ही नहीं दुनिया भर में उनके प्रोडक्ट्स की ब्रांडिंग हो जाती है। ऐसी सफलता की गाथाएँ और भी लोगों को प्रेरित करती हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा हिमाचल के सांगला वैली में सेब के साथ केसर की खेती करने का मामला हिमाचल के और भी बहुत किसानों को प्रेरित करेगा। इसी तरह केरल के वायनाड में एरोपोनिक्स तकनीक (जहाँ पौधे मिट्टी की बजाय हवा में उगाए जाते हैं) से केसर उगाने तथा राजस्थान समेत दक्षिण भारत में लीची का उत्पादन देश के अन्न दाताओं को प्रेरित करने के साथ ही उनके जीवन स्तर में बदलाव लाने में बड़ी भूमिका निभायेंगे। “मन की बात” कार्यक्रम देश के लोगो को प्रेरित करेगा कि अगर हम कुछ नया करने का इरादा कर लें, और मुश्किलों के बावजूद डटे रहें, तो असंभव को भी संभव किया जा सकता है। इसी तरह से स्पेस सेक्टर को भी प्राइवेट सेक्टर के लिए खोलने से अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी भारी संख्या में युवा वैज्ञानिक सामने आए हैं। 10 साल पहले इस क्षेत्र में सिर्फ एक कंपनी थी, लेकिन आज देश में, सवा तीन सौ से ज्यादा स्पेस स्टार्टअप काम कर रहे हैं। भारत का अंतरिक्ष मिशन न सिर्फ सबसे सफल और प्रभावी है बल्कि सबसे सस्ता भी है और आने वाला समय अंतरिक्ष में बहुत सारी नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। देश के उपेक्षित क्षेत्रों और प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक धन्यवाद।
इस अवसर पर उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, शिमला सांसद सुरेश कश्यप, पोंटा साहिब से विधायक सुखराम चौधरी, पच्छाद विधायक रीना कश्यप, प्रदेश महासचिव बिहारी शर्मा, पार्टी सचिव डेजी ठाकुर और मुनीश चौहान, जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महाराष्ट्र में नई सरकार का शपथ ग्रहण कल : कौन होगा मुख्यमंत्री और डीप्टी सीएम?

मुबईः महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली महायुति ने शानदार जीत हासिल की है। महाविकास अघाड़ी को करारी हार का सामना करना पड़ा है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब और हिमाचल में बारिश से जनजीवन अस्त ब्यस्त… रास्ते बंद

चंडीगढ़ । पंजाब और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में लगातार बारिश का प्रभाव देखने को मिल रहा है, जिससे सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पठानकोट में जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चक्की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम मंडी के मनोनीत पार्षदों ने ग्रहण की पद एवं गोपनीयता की शपथ

मंडी, 27 जनवरी । नगर निगम मंडी के पांचों मनोनीत पार्षदों ने शनिवार को निगम कार्यालय सभागार में आयोजित सादे किंतु गरिमापूर्ण शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली । उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रबंधन केंद्र में क्षेत्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित : चंबा, कांगड़ा, ऊना और हमीरपुर जिलों के चुनिंदा कॉलेजों के नोडल अधिकारी और एनजीओ के पदाधिकारी थे शामिल

धर्मशाला, 30 दिसंबर। सरकारी – गैर-सरकारी संगठन के अंतर-एजेंसी समूह के माध्यम से बेहतर क्षेत्रीय समन्वय और समुदाय आधारित आपदा जोखिम न्यूनीकरण को बढ़ाने के लिए डीडीएमए कांगड़ा ने एजुकेयर धर्मशाला के सहयोग से...
Translate »
error: Content is protected !!