सरकार ने तीन वर्षों में विकास और कल्याण के नये आयाम जोड़े, राजस्व वृद्धि पर बल : सुंदर सिंह ठाकुर

by
हिमाचल दिवस पर ने कुल्लू में सुंदर सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया, परेड की ली सलामी
राकेश शर्मा :  कुल्लू : हिमाचल दिवस की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली।
समारोह में पुलिस, आईटीबीपी, महिला पुलिस टुकड़ी, होमगार्ड, जूनियर रेड क्रॉस तथा होमगार्ड बैंड्स की टुकड़ियों ने भव्य एवं आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया।
लोगों को संबोधित करते हुए, सुंदर सिंह ठाकुर ने प्रदेशवासियों एवं जिला वासियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं, जो प्रदेश के समग्र विकास और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनसेवा को अपना मूल मंत्र बनाया है और इसी भावना के साथ हिमाचल को आत्मनिर्भर व समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश हित में कई कड़े लेकिन आवश्यक फैसले लिए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं।
उन्होंने कहा कि पहली ही कैबिनेट बैठक में 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों को ओपीएस प्रदान कर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा और सम्मान दिया गया। विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा राजस्व वृद्धि पर बल देते हुए पिछले तीन वर्षों में 49 हज़ार 500 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया है।। आगामी दो वर्षों में प्रदेश में 500 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी। ग्रीन पंचायत कार्यक्रम के तहत सभी ग्राम पंचायतों में 500 किलोवाॅट की सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित की जा रही है । युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप योजना शुरू कि गई है। इसके अंतर्गत पहले चरण में ई-टैक्सी खरीद के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी और निश्चित आय का प्रावधान, दूसरे चरण में राज्य सरकार निजी भूमि पर 100 किलोवाट से 2 मेगावाट के सौर पैनल स्थापित करने के लिए ब्याज पर सब्सिडी तथा जनजातीय क्षेत्रों में 5 प्रतिशत सब्सिडी और गैर-जनजातीय क्षेत्रों में 4 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान ह
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

13 अभ्यर्थी पास नहीं कर पाए टाइपिंग टेस्ट – पद रखना पड़ गया रिक्त

रोहित जसवाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड-1001 जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के एक पद का नतीजा घोषित कर दिया है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

योग से निरोगी जीवन का संदेश, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

बद्दी, 21 जून (तारा) , नगर निगम बद्दी के वार्ड-8 स्थित अमरावती के जीएस रिजॉर्ट में रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। किशोर योगा एकेडमी एवं श्री हरिओम योग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल को तिहाड़ जेल में उनके परिवार के सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से मिलने नहीं दिया जा रहा : संजय सिंह

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में उनके परिवार के सदस्यों से व्यक्तिगत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा 25 दिसंबर को मनाएगी सुशासन दिवस, 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस – सुमीत शर्मा

रोहित जसवाल। हमीरपुर : भाजपा प्रदेश मंत्री और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र संयोजक सुमीत शर्मा ने जानकारी दी कि पार्टी 25 दिसंबर को सुशासन दिवस और 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में...
Translate »
error: Content is protected !!