बद्दी में 20 करोड़ रुपए से स्थापित किया जा रहा ऑटोमैटिक टेस्टिंग एवं प्रमाणीकरण केन्द्र – मुकेश अग्निहोत्री

by
निर्माणाधीन स्थल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को जारी किए उचित दिशा निर्देश
 बद्दी , एएम नाथ/ तारा :  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सोलन ज़िला के बद्दी में वाहनों की फिटनेस के लिए निर्माणाधीन ऑटोमैटिक टेस्टिंग एवं प्रमाणीकरण केन्द्र स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश जारी किए।May be an image of one or more people and text
मुकेश अग्निहोत्री ने इस अवसर पर कहा कि बद्दी में लगभग 20 करोड़ रुपए की लागत से यह ऑटोमैटिक टेस्टिंग एवं प्रमाणीकरण केन्द्र स्थापित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस केन्द्र की स्थापना से जहां वाहनों की फिटनेस जांचने में सुविधा मिलेगी वहीं दीर्घावधि में वायु प्रदूषण भी कम होगा।
उन्होंने कहा कि यह केन्द्र लगभग 63 बीघा भूमि पर निर्मित किया जा रहा है। यह केन्द्र समूचे क्षेत्र के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बद्दी में निर्माणाधीन ऑटोमैटिक टेस्टिंग एवं प्रमाणीकरण केन्द्र में शीघ्र ही मशीनरी स्थापित करने का कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ज़िला हमीरपुर के नादौन में प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा तथा ज़िला ऊना के हरोली में हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा ऑटोमैटिक टेस्टिंग एवं प्रमाणीकरण केन्द्र का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी निजी संस्थानों द्वारा ऑटोमैटिक टेस्टिंग एवं प्रमाणीकरण केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं। इन केन्द्रों की स्थापना का उद्देश्य वाहनों की पासिंग को स्वचालित बनाकर समय तथा धन की बचत के साथ-साथ कार्य में सुगमता लाना भी है।May be an image of one or more people, suit and crowd
उन्होंने कहा कि आधुनिक समय की मांग के अनुरूप इन केन्द्रों में ड्राईविंग टैªनिंग स्कूल, ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर, स्क्रेपिंग यूनिट इत्यादि सुविधाएं स्थापित करने पर कार्य किया जा रहा है।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में 50 वर्ष पहले की गाड़ियों को विन्टिज की श्रेणी में लाने की कार्य योजना बनाई जा रही है।
दून के विधायक राम कुमार चौधरी, नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा, नगर परिषद बद्दी के पूर्व अध्यक्ष सुरजीत चौधरी, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनाक्षी सिंह तोमर, उपमण्डलाधिकारी बद्दी संजीव धीमान, पुलिस उपाधीक्षक बद्दी अशोक वर्मा, हिमाचल पथ परिवहन निमग के क्षेत्रीय प्रबंधक नालागढ़ अखिल अग्निहोत्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

Garhshankar News : गढ़शंकर में आप ने लहराया जीत का परचम : आम आदमी पार्टी के आठ , निर्दलीय चार, कांग्रेस का एक उम्मीदवारों ने की जीत दर्ज , बीजेपी व बीएसपी खाता खोलने में भी रही नाकाम

गढ़शंकर।  गढ़शंकर नगर कौंसिल के चुनाव के नतीजों में आठ पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज कर गढ़शंकर नगर कौंसिल कर कब्जा कर लिया।  इसके इलावा चार निर्दलीय ने जीत दर्ज की और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रीकांत शर्मा भाजपा को हिमाचल प्रदेश प्रभारी, संजय टंडन को सह प्रभारी किया नियुक्त

एएम नाथ। शिमला : भाजपा का हिमाचल प्रदेश का श्रीकांत शर्मा को प्रभारी और संजय टंडन सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू से मांगा ”इस्तीफा”, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल : पहलगाम आतंकी हमले को लेकर झारखंड सरकार के मंत्री ने कर डाली अजीब बात

एएम नाथ। शिमला : झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा, पर्यटन और कला-संस्कृति मंत्री सुदिव्य सोनू एक अजीबोगरीब बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशीली दवाओं के दुरुपयोग और संगठित अपराध से निपटने के लिए विशेष कार्य बल गठित करेगी प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला  :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने नशीली दवाओं के दुरूपयोग और संगठित अपराध के उन्मूलन के लिए विशेष कार्य बल (एसटीएफ) गठित करने का महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसका नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!