सचिन शर्मा ने संभाला अतिरिक्त उपायुक्त शिमला का कार्यभार

by

एएम नाथ। शिमला : भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी सचिन शर्मा ने अतिरिक्त उपायुक्त शिमला के पद का कार्यभार वीरवार को संभाल लिया है। इससे पूर्व सचिन शर्मा एसडीएम अंब के पद पर सेवाएं दे चुके है।
अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा ने कार्यभार संभालने के बाद जानकारी देते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है ताकि कोई भी योग्य और पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसके साथ ही आमजन की शिकायतों का त्वरित निपटारा भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि 21 और 22 जनवरी को एंटी चिट्टा अभियान को लेकर आयोजित की जा रही ग्राम सभाओं में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता को सुनिश्चित करने के लिए कार्य किया जाएगा। जिला शिमला को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए सभी पंचायतों में प्रभावी तरीके से कार्य किया जाएगा। प्रदेश सरकार के चिटा मुक्त संकल्प को पूर्ण करने के लिए हर संभव प्रयास उठाए जाएंगो।
सचिन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार आत्म निर्भर हिमाचल के संकल्प को लेकर कार्यरत है। इसी दिशा में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं प्रदेश सरकार ने लागू की है। इन योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जाएगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ महिलाएं मानी जाती हैं। ऐसे में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को घरद्वार पर रोजगार के अवसर मुहैया करवाना और उन्हें उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने के लिए नए-नए नवाचारों को भी लागू किया जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सभी पंचायतों में विकास कार्यों की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही विशेष रणनीति बनाई जाएगी और लंबे समय से चल रहे विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए भी प्रभावी तरीके से कार्य किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों और फील्ड स्टाफ से अपील की है कि लंबित कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने की दिशा में कार्य करें।
सचिन शर्मा 2022 बैच के आईएएस अधिकारी
हरियाणा के झज्जर जिला से सम्बन्ध रखने वाले सचिन शर्मा 2022 बैच के आईएएस अधिकारी है। इन्होंने पहले ही प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी। इस परीक्षा में इन्होंने 233वीं रैंक हासिल किया था। इनकी पढ़ाई गुरुग्राम के सेक्टर-14 स्थित क्।ट स्कूल से 12वीं तक हुई है। इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक किया। बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद सचिन शर्मा ने एक निजी कंपनी में कुछ साल नौकरी भी की। इसी दौरान उन्होंने यूपीएससी की तैयारी का फैसला लिया। उनके पिता सुनील दत्त हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत इंस्पेक्टर हैं। सचिन पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। उनके सबसे बड़े भाई विपिन शर्मा हैं और बहनों के नाम वंदना, मनीषा और वर्षा है। सचिन शर्मा की धर्मपत्नी डॉ आस्था शर्मा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एवलॉज में लॉ विभाग में सहायक आचार्य के पद पर सेवारत हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

14-14 साल चिट्टे के साथ पकड़े गए 5 आरोपियों को कठोर कारावास : भरना पड़ेगा 1.40 लाख जुर्माना

एएम नाथ । जोगिन्दरनगर : विशेष न्यायाधीश (एक) की अदालत ने 268 ग्राम चिट्टा सहित पकड़े गए पांच लोगों को 14-14 साल के कठोर कारावास और 1.40 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत सीबीएसई शिक्षकों के टेस्ट मामले में दायर याचिका खारिज

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल हाईकोर्ट ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों को सीबीएसई स्कूलों में बदलने और शिक्षकों का एक नया सब-कैडर बनाने के राज्य सरकार के निर्णय पर अपनी मुहर लगा दी है।...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बंगाणा से धनेटा वाया तूतडू होकर पहुंचेंगे हैवी वाहन-जिला दंडाधिकारी महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 27 मई – जिला स्तरीय पिपलू मेले 2023 के दृष्टिगत बंगाणा से धनेटा वाया पिपलू होकर जाने वाले हैवी वाहन/बसें 30 मई से 1 जून तक बंगाणा से धनेटा बाया तूतडू होकर चलेंगे।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आमरण अनशन पर बैठे डल्लेवाल हुए बेहोश, डाॅ.स्वेमान सिंह ने जताई इस बात की चिंता

संगरूर ।  किसानों की मांगों मनाने को लेकर खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आज अचानक बेहोश हो गए।  बेहोशी की हालत में उनको किसान वलंटीयरों ने‌ हाथ...
Translate »
error: Content is protected !!